{"_id":"64aaeb3aa4aeba1b78093a64","slug":"mp-news-assembly-speaker-today-called-all-party-meeting-five-day-session-from-tuesday-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: विधानसभा अध्यक्ष ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई, पांच दिनी सत्र मंगलवार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: विधानसभा अध्यक्ष ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई, पांच दिनी सत्र मंगलवार से
Sun, 09 Jul 2023 10:45 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 09 Jul 2023 10:45 PM IST
सार
विधानसभा में राज्य सरकार को महिला आपराध, किसानों, दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार और भ्रष्टाचार, बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस पार्टी घेरने की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। पांच दिन चलने वाला विधानसभा का सत्र 15 जुलाई तक चलेगा। विधानसभा सत्र को लेकर मप्र विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सोमवार शाम 7:30 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक विधानसभा भवन में होगी। विधानसभा सत्र के शुरू होने से पहले रविवार को स्पीकर गौतम ने उज्जैन पहुंचकर महाकाल का अभिषेक किया। उनके साथ अपर सचिव नरेंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे। बता दें, अध्यक्ष बनने के बाद हर विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले गौतम उज्जैन पहुंचकर महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज
विधानसभा में राज्य सरकार को महिला आपराध, किसानों, दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार और भ्रष्टाचार, बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस पार्टी घेरने की तैयारी में जुटी है। महाकाल महालोक में हुए भ्रष्टाचार सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में प्रश्न लगाए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निवास पर सोमवार शाम को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। विधायक दल की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने के साथ राज्य सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी।
भाजपा विधायकों की बैठक भी आज
भाजपा विधायक दल की बैठक भी सोमवार को होने जा रही है। मुख्यमंत्री निवास पर शाम 6 बजे बाद विधायक दल की बैठक होगी। इसमें विधानसभा में विपक्षी दलों के आरोपों पर पलटवार करने की रणनीति बनाई जाएगी।