फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Appointment of CSIRT Director, approval for recruitment to remaining posts stuck in Finance Departmen

MP News: सीएसआईआरटी के निदेशक की नियुक्ति, बाकी पदों पर भर्ती की मंजूरी वित्त विभाग में अटकी

Fri, 05 Jan 2024 11:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 05 Jan 2024 11:17 PM IST
सार

राज्य कंप्यूटर सिक्युरिटी इंसीडेंट रिस्पांस टीम (सीएसआईआरटी) में निदेशक की नियुक्ति कर दी गई, लेकिन बाकी 18 पदों पर भर्ती के लिए 6 माह से वित्त विभाग की अनुमति का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
MP News: Appointment of CSIRT Director, approval for recruitment to remaining posts stuck in Finance Departmen
प्रतिकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकारी पोर्टल/वेबसाइट पर साइबर हमलों को रोकने और बचाव के लिए छह माह पहले राज्य सरकार ने राज्य कंप्यूटर सिक्युरिटी इंसीडेंट रिस्पांस टीम (सीएसआईआरटी) का गठन किया है। इसको जुलाई 2023 में कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी विभाग सीएसआईआरटी में निदेशक की नियुक्ति कर दी। इसका निदेशक केएल मीणा को बनाया गया। इसके बाद बाकी 18 पदों पर भर्ती के लिए छह माह से वित्त विभाग की मंजूरी का ही इंतजार किया जा रहा है। अब नगरीय प्रशासन विभाग के ई-नगर पालिका पोर्टल पर साइबर हमले के बाद जिम्मेदारी की नींद खुली है। इसके बाद बाकी पदों को भरने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


इन पदों पर होना है भर्ती
राज्य कंप्यूटर सिक्युरिटी इंसीडेंट रिस्पांस टीम में 19 पद हैं। इसमें से एक डायरेक्टर का पद भर दिया गया है। अब गृह विभाग से ज्वाइंट डॉयरेक्टर की प्रतिनियुक्ति की जाना है। वहीं, ऑपरेशन हेड, टेक्नीकल लीड, सिक्योरिटी एनालिसिस, आठ टेक्नीकल और बाकी सपोर्ट स्टाप के पद पर भर्ती होना है।
विज्ञापन


यह है इस टीम का काम
सीएसआईआरटी टीम का नाम लॉग एनालिसिस करना, साइबर अटैक और अन्य खतरे से संबंधित विभागों के जिम्मेदारों को अवगत करना और उनको रोकने में मदद करना। साथ ही केंद्र सरकार से साइबर सुरक्षा को लेकर आने वाली एडवाइजरी को भी सभी को प्रेषित करना मुख्य काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सभी विभाग बनाएंगे अपना प्लान
ई नगर पालिका पोर्टल पर साइबर अटैक के बाद राज्य शासन ने पोर्टल और वेबसाइट की सुरक्षा को लेकर बैठक की। इसमें सभी को सिक्योरिटी ऑर्डिट करने के साथ-साथ साइबर क्राइसेस मैनेजमेंट का अपना एसओपी तैयार करने को कहा गया है। इसका कारण विभागों के अपने अलग-अलग सॉफ्टवेयर होना है।


भर्ती की प्रक्रिया की जा रही है
राज्य कंप्यूटर सिक्युरिटी इंसीडेंट रिस्पांस टीम के डॉयरेक्टर केएल मीना ने बताया कि बाकी पदों को भरने की प्रक्रिया की जा रही है। सभी विभागों को साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed