फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Apna Dal (S) Madhya Pradesh membership campaign gathers pace, important meeting to be held in Bhopal

MP News: अपना दल (एस) मध्य प्रदेश के सदस्यता अभियान में तेजी, 27 अप्रैल को भोपाल में होगी अहम बैठक

Fri, 25 Apr 2025 06:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 25 Apr 2025 06:31 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में अपनी संगठनात्मक उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में अपना दल (एस) सक्रियता के साथ कदम बढ़ा रहा है। इसी क्रम में पार्टी 27 अप्रैल को भोपाल में एक अहम बैठक का आयोजन कर रही है। इस बैठक के जरिए पार्टी न केवल सदस्यता अभियान को विस्तार देगी, बल्कि आगामी राजनीतिक रणनीतियों, संगठन विस्तार और कार्यकर्ता प्रशिक्षण जैसे मुद्दों पर भी मंथन होगा।

विज्ञापन
MP News: Apna Dal (S) Madhya Pradesh membership campaign gathers pace, important meeting to be held in Bhopal
अपना दल का सदस्यता अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में अपनी संगठनात्मक ताकत को और मजबूत करने के लिए अपना दल (एस) 27 अप्रैल को भोपाल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करने जा रहा है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी के सदस्यता अभियान को गति प्रदान करना और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा करना है। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (युवा मंच) डॉ. अखिलेश पटेल के मार्गदर्शन में राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम करेंगे। इस बैठक में प्रदेशभर के कार्यकर्ता, प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


डॉ. अखिलेश पटेल ने कहा कि यह बैठक मध्य प्रदेश में पार्टी की जमीनी स्तर पर पहुंच को और सशक्त करेगी। हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के हमारे संकल्प को मजबूत करना है। डॉ. अतुल मलिकराम ने बताया कि बैठक में सदस्यता अभियान के तौर-तरीकों, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा होगी। यह बैठक पार्टी के लिए मध्य प्रदेश में एक नई ऊर्जा का संचार करने का अवसर होगी।
विज्ञापन


बता दें कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने 14 अप्रैल आंबेडकर जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश से सदस्यता अभियान की शुरुआत की, अब उन्ही के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में भी सदस्यता अभियान को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत हजारों की संख्या में नए सदस्यों को जोड़ा गया है। वहीं आगामी बैठक में सदस्यता अभियान को रणनीतिक रूप से आगे बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा राजनीतिक दल, अपना दल (एस) अब मध्य प्रदेश में भी अपनी सक्रियता बढ़ा रहा है। सामाजिक न्याय, पिछड़े वर्गों, दलितों और आदिवासी समुदायों के उत्थान पर जोर देने की मनसा के साथ पार्टी अपने विस्तार की प्रक्रिया में तेजी से आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed