{"_id":"65d383f4cc31edd62f0c5cba","slug":"mp-news-anshuman-singh-removed-hingankar-becomes-osd-to-chief-minister-arvind-saxena-posted-as-gwalior-sik-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: अंशुमन सिंह को हटाया, हिंगणकर मुख्यमंत्री के OSD बने,अरविंद सक्सेना ग्वालियर, सिकरवार रीवा आईजी पदस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: अंशुमन सिंह को हटाया, हिंगणकर मुख्यमंत्री के OSD बने,अरविंद सक्सेना ग्वालियर, सिकरवार रीवा आईजी पदस्थ
Mon, 19 Feb 2024 10:13 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 19 Feb 2024 10:13 PM IST
सार
शिवराज सिंह के कार्यकाल में मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) बनाए गए आईजी अंशुमान सिंह को हटा दिया गया है। आईपीएस राजेश हिंगड़कर को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है।
विज्ञापन
वल्लभ भवन, भोपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राज्य सरकार ने देर शाम दस आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। तबादले में शिवराज सिंह के कार्यकाल में मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) बनाए गए आईजी अंशुमान सिंह को हटा दिया गया है।
आईपीएस राजेश हिंगड़कर को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है। झाबुआ एसपी हटाने के साथ छिंदवाड़ा, बैतूल व नीमच में नए पुलिस अधीक्षकों की पदस्थापना की गई है। मुख्यमंत्री के ओएसडी पद से हटाए गए अंशुमान सिंह को आईजी कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह रीवा के एडीजी केपी वेंकटेशर राव को एडीजी नारकोटिक्स, महेंद्र सिंह सिकरवार को रीवा आईजी बनाया गया है।
अरविंद कुमार सक्सेना को ग्वालियर आईजी बनाया गया है। निवाड़ी के पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल को नीमच का एसपी बनाया गया है। झाबुआ एसपी अगम जैन को सेनानी 24वीं वाहिनी, 25वीं वाहिनी के कमांडेंट निश्चल झारिया को बैतूल का एसपी, एआईजी मनीष खत्री को छिंदवाड़ा और डीसीपी भोपाल ट्रैफिक पदम विलोचन शुक्ला को झाबुआ का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।