{"_id":"6825f62aff640c8dac0975b8","slug":"mp-news-amidst-the-controversy-over-tribal-identity-bap-mla-kamleshwar-dodiyar-came-in-support-of-minister-v-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: विवाद के बीच आदिवासी पहचान का सवाल, मंत्री विजय शाह के समर्थन में आए BAP विधायक कमलेश्वर डोडियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: विवाद के बीच आदिवासी पहचान का सवाल, मंत्री विजय शाह के समर्थन में आए BAP विधायक कमलेश्वर डोडियार
Thu, 15 May 2025 07:42 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 15 May 2025 07:42 PM IST
सार
सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए बयान पर विवादों में घिरे मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह को जहां एक ओर लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, वहीं अब कुछ नेता उनके समर्थन में भी सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन
भारत आदिवासी पार्टी से विधायक कमलेश डोडियार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के चलते मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह घिरते जा रहे हैं। जहां एक ओर कांग्रेस हमलावर रुख अपनाए हुए है और भाजपा सार्वजनिक रूप से दूरी बना चुकी है, वहीं अब भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) से विधायक कमलेश्वर डोडियार उनके समर्थन में सामने आए हैं।
आदिवासी होने की वजह से निशाना बनाया जा रहा - डोडियार
रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट से विधायक कमलेश्वर डोडियार ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि विजय शाह एक अनुभवी और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि हैं। उन्होंने लिखा, "मुश्किल से किसी आदिवासी को मंत्री बनने का अवसर मिलता है, और जब कोई आदिवासी नेतृत्व में आता है तो उसे इस तरह निशाना बनाया जाता है। हम श्री शाह के साथ खड़े हैं। जो बात उन्हें संयम से रखनी चाहिए थी, वह जोश में कह दी गई। डोडियार ने इसे आदिवासी पहचान पर हमला बताते हुए कहा कि शाह को निशाना इसलिए बनाया जा रहा है क्योंकि वे आदिवासी समुदाय से आते हैं।
राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने भी किया समर्थन
इससे पहले राज्य मंत्री और डिंडोरी जिले की प्रभारी प्रतिमा बागरी भी शाह के समर्थन में आई। उन्होंने कहा कि मंत्री के शब्दों की प्रस्तुति गलत तरीके से हुई है। "शब्दचयन जरूर अनुपयुक्त था, लेकिन उनका उद्देश्य किसी को अपमानित करना नहीं था। उन्होंने माफी भी मांगी है और यदि जरूरत पड़ी तो फिर से माफी मांगने को तैयार हैं। मंत्री ने कहा कि यह उनकी विनम्रता को दर्शाता है।