फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Alka Upadhyay out of the race for CS, became the secretary of National Minority Commission

MP News: सीएस पद की दौड़ से अलका उपाध्याय बाहर, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सचिव बनीं

Sat, 23 Aug 2025 10:42 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 23 Aug 2025 10:42 AM IST
सार

मध्य प्रदेश की संभावित मुख्य सचिव दौड़ में शामिल रही 1990 बैच की IAS अधिकारी अल्का उपाध्याय को केंद्र से "लूप लाइन" पोस्टिंग मिली है। उन्हें पशुपालन एवं डेयरी विभाग से हटाकर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में सचिव बनाया गया है।

विज्ञापन
MP News: Alka Upadhyay out of the race for CS, became the secretary of National Minority Commission
आईएएस अलका उपाध्याय और सीएम अनुराग जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचिव की दौड़ में मानी जा रही 1990 बैच की IAS अधिकारी अलका उपाध्याय को लूप लाइन भेज दिया गया है। उपाध्याय अब तक केंद्र में पशुपालन एवं डेयरी विभाग में सचिव के पद पर थीं, लेकिन हाल ही में उन्हें राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (National Minority Commission) में सचिव बना दिया गया। जानकार मानते हैं कि किसी आयोग में सचिव पदस्थ होना "लूप लाइन" मानी जाती है और यह अच्छे पदस्थापन की श्रेणी में नहीं आता। इससे साफ है कि मध्यप्रदेश में मुख्य सचिव बनने की उनकी संभावनाओं पर ब्रेक लग गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: एमपी में प्रिंसिपल और हेड मास्टर नहीं लगा रहे ई-अटेंडेंस, स्कूल शिक्षा विभाग सख्त, जारी किए निर्देश
विज्ञापन


इसी तरह, 1992 बैच के IAS वीएल कांताराव का भी तबादला किया गया है। उन्हें खनिज सचिव से हटाकर जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनर्जीवन विभाग में सचिव बनाया गया।  कांताराव की पदस्थापना मध्य प्रदेश के लिए अहम हैं। अब मध्य प्रदेश की केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट और पार्वती-कालीसिंध और चंबल लिंक प्रोजेक्ट में तेजी आने की संभावना है।  बता दें मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में उनको एक्सटेंशन नहीं मिलने की संभावना में कई वरिष्ठ अधिकारी मुख्य सचिव की रेस में हैं। इसमें एक नाम अलका उपाध्याय का भी माना जा रहा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: क्या है हाइड्रोपोनिक वीड? थाईलैंड से हो रही तस्करी, भोपाल में 72 करोड़ का माल जब्त, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed