फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: After Diwali, Govardhan Puja day also declared government holiday in Madhya Pradesh, four days leave

MP News: मध्य प्रदेश में दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा के दिन भी सरकारी अवकाश घोषित, चार दिन की मिलेगी छुट्टी

Sat, 26 Oct 2024 09:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 26 Oct 2024 09:32 PM IST
सार



प्रदेश सरकार ने दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा के दिन भी सरकारी अवकाश घोषित कर दिया है। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों को लगातार चार दिन की छुट्टी मिलेगी। 

विज्ञापन
MP News: After Diwali, Govardhan Puja day also declared government holiday in Madhya Pradesh, four days leave
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली पर मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को उत्सव का जश्न मनाने के लिए एक विशेष सौगात दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्मचारियों के लिए दीवाली के बाद गोवर्धन पूजा के दिन भी अवकाश की घोषणा की है। यह अवकाश 1 नवंबर को रहेगा, जिससे कर्मचारियों को अब कुल चार दिनों की छुट्टियां मिलेंगी। सरकारी कर्मचारियों को 31 अक्टूबर से लेकर 3 नवंबर तक का अवकाश मिलेगा। 31 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी रहेगी, 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा का अवकाश होगा और इसके बाद आने वाले शनिवार और रविवार के चलते छुट्टियां रहेगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम चाहते हैं कि सभी सरकारी कर्मचारी अपने परिवार के साथ उत्सव का आनंद ले सकें। इस विशेष अवकाश से कर्मचारियों को पर्व को अधिक उत्साह और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाने का अवसर मिलेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed