{"_id":"69cc0cfe23f548c3d0043138","slug":"mp-news-administrative-changes-in-mp-sachin-sinha-becomes-additional-chief-secretary-will-take-charge-of-th-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: एमपी में प्रशासनिक बदलाव, सचिन सिन्हा बने अपर मुख्य सचिव, प्रशासन अकादमी की कमान संभालेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: एमपी में प्रशासनिक बदलाव, सचिन सिन्हा बने अपर मुख्य सचिव, प्रशासन अकादमी की कमान संभालेंगे
Tue, 31 Mar 2026 11:55 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:55 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सचिन सिन्हा को अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। कई बड़े अधिकारियों के रिटायरमेंट के चलते आने वाले समय में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
वल्लभ भवन, भोपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव हुए हैं। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सचिन सिन्हा को पदोन्नत कर अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वे प्रशासन अकादमी के महानिदेशक की जिम्मेदारी ही संभालेंगे। दरअसल, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष और अपर मुख्य सचिव स्मिता भारद्वाज के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली हुआ था। वरिष्ठता के आधार पर सचिन सिन्हा इस पद के प्रमुख दावेदार थे, जिसे देखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने 31 मार्च को उनके पदोन्नति आदेश जारी किए।
ये भी पढ़ें- गैस संकट के बीच कालाबाजारी का खुलासा: भोपाल में 50 सिलेंडर जब्त, शादी सीजन से पहले कमर्शियल सिलिंडर का संकट
कई वरिष्ठ अधिकारी इस साल होंगे सेवानिवृत्त
साल 2026 में कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के रिटायरमेंट भी प्रस्तावित हैं। इनमें राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सचिव अलका उपाध्याय मई में सेवानिवृत्त होंगी। वहीं, केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर गृह मंत्रालय में पदस्थ आशीष श्रीवास्तव अक्टूबर में रिटायर होंगे। इसी क्रम में प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी उमाकांत उमराव 1 अगस्त को सेवा से निवृत्त होंगे। लोकायुक्त संगठन की सचिव अरुणा गुप्ता का रिटायरमेंट अक्टूबर में तय है, जबकि खादी ग्रामोद्योग में महाप्रबंधक माल सिंह भयडिया जून में सेवानिवृत्त होंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एम्स भोपाल में हाईटेक मेडिकल रिवोल्यूशन: अब 3D मॉडल से होगी सर्जरी की तैयारी, IOCL से हुआ बड़ा करार
पुलिस महकमे में भी बदलाव की तैयारी
सागर रेंज के आईजी हिमानी खन्ना के रिटायर होने के बाद अब नए आईजी की नियुक्ति के आदेश एक-दो दिन में जारी होने की संभावना है। इसके साथ ही लंबे समय से लंबित आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची भी जल्द सामने आ सकती है।