फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Action will be taken on DEO for not giving information about change of supplementary examination cent

Bhopal News: पूरक परीक्षा केंद्र बदलने की परीक्षार्थियों को नहीं दी जानकारी, डीईओ पर होगी कार्रवाई

Thu, 20 Jul 2023 11:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 20 Jul 2023 11:06 PM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव श्रीकांत बनोठ ने आयुक्त को लिखा कि एमपी पीएससी की परीक्षा 17 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित होने के चलते 14 जुलाई को परीक्षा केंद्र परिवर्तित किए गए थे।

विज्ञापन
MP News: Action will be taken on DEO for not giving information about change of supplementary examination cent
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा की पूरक परीक्षा का केंद्र बदलने की जानकारी परीक्षार्थियों को नहीं दी गई थी। इस वजह से परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी और अभिभावक परेशान हुए। इस पर माशिमं ने भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार त्रिपाठी को दोषी पाया है। मंडल ने लोक शिक्षण संचालनालय आयुक्त को डीईओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को लिखा है। 
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव श्रीकांत बनोठ ने आयुक्त को लिखा कि एमपी पीएससी की परीक्षा 17 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित होने के चलते 14 जुलाई को परीक्षा केंद्र परिवर्तित किए गए थे। इस संबंध में डीईओ भोपाल को पत्र लिखकर परीक्षार्थियों को परिवर्तित सेंटर की जानकारी देने, परीक्षार्थियों के लिए सेंटर पर बैठने की व्यवस्था करना का दायित्व डीईओ का था। साथ ही परिवर्तित परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों के सम्मिलित करने के निर्देश दिए गए। इसके बावजूद शासकीय सरोजनी नायडू स्कूल पर सोमवार सुबह 12वीं की पूरक परीक्षा देने पहुंचे छात्रों और उनके अभिभावकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। मंडल की परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न हुआ। 
विज्ञापन


बनोठ ने लिखा कि इससे साफ है कि जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल ने परिवर्तित परीक्षा केंद्रों की जानकारी से समय रहते संबंधित संस्थाओं के माध्यम से परीक्षार्थियों को नहीं अवगत कराया गया। यदि जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा समय रहते छात्रों को जानकारी दी जाती तो उपरोक्त स्थिति निर्मित नहीं होती। मंडल ने डीईओ भोपाल द्वारा घोर लापरवाही बरतने का दोषी मानते हुए आयुक्त डीपीआई को अनुशासनात्मक कार्रवाई कर तीन दिवस में मंडल को अवगत कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed