फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News:: Action taken against contractors who are negligent in development works in urban bodies, eight contr

MP News:: नगरीय निकायों में विकास कार्यों में लापरवाही करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई, आठ ठेकेदार ब्लैक लिस्ट

Mon, 28 Jul 2025 06:08 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 28 Jul 2025 06:08 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के नगरों में चल रहे विकास कार्यों में लापरवाही और खराब गुणवत्ता को लेकर सरकार सख्त हो गई है। जिन ठेकेदारों ने काम में लापरवाही बरती, घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया या फर्जी दस्तावेज़ लगाए, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नगरीय प्रशासन विभाग ने 8 कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। अब ये कंपनियां सरकारी टेंडरों में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।

विज्ञापन
MP News:: Action taken against contractors who are negligent in development works in urban bodies, eight contr
नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरीय क्षेत्र में विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में आठ कंपनियों के ठेकेदारों को उनके कार्यों आदि के परीक्षण के बाद ब्लैकलिस्ट किया गया है। ये कंपनियां आगामी निविदा प्रकियाओं में भाग नहीं ले सकेंगी। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास संकेत भोंडवे ने बताया कि जिन ठेकेदारों ने कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की है और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निविदा प्रक्रियाओं को प्रभावित किया है, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र कल से, विपक्ष घेरेगा सरकार को, सत्र के हंगामेदार होने के आसार
विज्ञापन


आयुक्त ने बताया कि यह कार्रवाई विभाग द्वारा गुणवत्ता सुधार और कार्यों की धीमी गति को दुरूस्त करने के लिए एक मिशन के रूप में की जा रही है। इसके तहत ठेकेदारों द्वारा की गई अनियमितताओं और खराब गुणवत्ता के कारण उन्हें ब्लैकलिस्ट किया गया है और अब वे भविष्य में लोक निर्माण विभाग के पोर्टल पर काली सूची में दर्ज होंगे। उन्होंने बताया कि अन्य ठेकेदारों के खिलाफ भी जांच की प्रक्रिया जारी है और उन्हें जल्द ही ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। इस कठोर कदम के माध्यम से विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक और समय पर पूरे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया भोपाल मेट्रो के कार्यों का निरीक्षण,पीएम अक्टूबर में कर सकते है लोकार्पण

नगरीय प्रशासन विभाग ने जिन कंपनियों को ब्लैक लिस्ट किया है उनमें मेसर्स यादव ट्रेडर्स (खरगोन), मेसर्स हेमंत जैन एंड एसोसिएट्स (इंदौर), मेसर्स कार्तिक इंटरप्राइजेस (इंदौर), मेसर्स शिवम कंस्ट्रक्शन (शिवपुरी), मेसर्स विक्की कुमार तुरकोलिया (चंपारण, बिहार), मेसर्स यशोदा मार्केटिंग (पटना, बिहार), मेसर्स के.एल.डी. क्रिएशन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. (कानपुर, उत्तरप्रदेश) और मैसर्स पौराणिक ट्रेडर्स नागौद शामिल हैं। इसके अलावा अमृत 2.0 योजना अंतर्गत 44 निविदाकारों द्वारा निविदा स्वीकृत होने के उपरांत अनुबंध की कार्यवाही नहीं करने से गुण दोष के आधार पर निलंबन और ब्लैकलिस्टिंग पर भी विचार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-  मन की बात: मोदी ने की भोपाल की महिलाओं और बुंदेलखंड के किलों की तारीफ,CM बोले-ये दिव्य ऊर्जा से भरने वाला क्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed