फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: AAP workers surround BJP office in Bhopal on arrest of Delhi Deputy CM, arrested

MP News: दिल्ली के डिप्टी सीएम की गिरफ्तारी पर आप कार्यकर्ताओं ने भोपाल में बीजेपी दफ्तर घेरा, गिरफ्तार

Mon, 27 Feb 2023 08:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 27 Feb 2023 08:07 PM IST
सार

आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि बीजेपी की केंद्र सरकार तनाशाही कर रही है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले को एक्साइज पॉलिसी की गड़बड़ी में गिरफ्तार किया जा रहा है।

विज्ञापन
MP News: AAP workers surround BJP office in Bhopal on arrest of Delhi Deputy CM, arrested
आप का भोपाल में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदियो की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भोपाल में प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ता बीजेपी दफ्तर घेरने जा रहे थे, उनको पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेटिंग पार करने की कोशिश की तो पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार की लिकर पॉलिसी में गड़बड़ी मामले में सीबीआई ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके विरोध में आम आदमी पार्टी ने सोमवार को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया। भोपाल में सात नंबर पर बीजेपी मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे।
विज्ञापन


आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि बीजेपी की केंद्र सरकार तनाशाही कर रही है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले को एक्साइज पॉलिसी की गड़बड़ी में गिरफ्तार किया जा रहा है। दूसरी तरफ घोटाले करने वालों को खुलेआम छोड़ा जा रहा है। यह विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि बीजेपी बीजेपी सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी आम आदमी पार्टी की बढृती लोकप्रियता से घबरा गई है। वहीं, आम नेता मिन्हाज आलम ने कहा कि हम ना डरेंगे ना झुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed