फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: A woman and a teenager died due to mudslide in Bhopal

MP News: भोपाल में मिट्टी धंसने से एक महिला और एक किशोरी की मौत, कलेक्टर ने पंचायत सचिव को निलंबित किया

Sat, 10 Jun 2023 06:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 10 Jun 2023 06:25 PM IST
सार

जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपए आर्थिक सहायता दी जाएगी। कलेक्टर के निर्देश पर पंचायत सचिव वीर सिंह को लापरवाही के लिए निलंबित किया गया है ,बालमपुर सरपंच आरती मीणा को भी धारा 40 का नोटिस दिया जा रहा है।

विज्ञापन
MP News: A woman and a teenager died due to mudslide in Bhopal
भोपाल में मिट्टी के ढेर में दबने से दो महिलाओं की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के सूखी सेवनिया में बड़ा हादसा हो गया। यहां मिट्टी धंसने से चार महिलाएं मिट्टी में दब गई। इसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो महिलाओं को सुरक्षित निकाला गया। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपए आर्थिक सहायता दी जाएगी। कलेक्टर के निर्देश पर पंचायत सचिव वीर सिंह को लापरवाही के लिए निलंबित किया गया है ,बालमपुर सरपंच आरती मीणा को भी धारा 40 का नोटिस दिया जा रहा है।
विज्ञापन


तहसीलदार चंद्रशेखर ने बताया की ग्राम बालमपुर में  शासकीय तालाब में भू स्खलन की घटना हुई  मौके पर 6 महिलाएं एवं 1 पुरुष  घर के लिए मिट्टी खोदने का काम कर रहे थे। जिनमे फिरोजा बी पत्नी अफजल उम्र 35 वर्ष , पिंकी पुत्री गुड्डू  उम्र 16 वर्ष , सरोज पत्नी उमेश आयु 20 वर्ष ,उषा पत्नी  देवेंद्र आयु 21 वर्ष एवम 3 अन्य शासकीय तालाब से घरेलू उपयोग के लिए मिट्टी खोदने गए थे। भू स्खलन होने से  मिट्टी में  02 महिलाओ फिरोजा बी एवम पिंकी मिट्टी में दब गई। जिनकी मृत्यु हो गई। दो महिलाएं सरोज एवं उषा को मामूली खरोच आयी थी। इनका प्राथमिक उपचार किया गया। बाकी 02 महिला एवम पुरुष मौके से चले गए जिससे उनके नाम ज्ञात नहीं हो सके।
विज्ञापन


भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया की बालमपुर में हुई घटना की प्रारंभिक जांच के बाद स्थानीय पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है। सरपंच को भी धारा 40 में नोटिस जारी किया गया है। मृतकों के परिवारों को भी 4 लाख की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 दुर्घटना की सूचना मिलते ही एडीएम हरेंद्र नारायण सिंह,  हुजूर एसडीएम और तहसीलदार को बलरामपुर में मिट्टी धसने की दुर्घटना का पता चलते ही घटना स्थल पर भेजा गया था। तुरंत ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर राहत कार्यों में लगाई गई थी, जिससे जल्दी ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया था। इसके साथ ही इस दुर्घटना की जांच की कर्रवाई भी जारी है।


उन्होंने बताया बलरामपुर भोपाल - रायसेन बॉर्डर का गांव है। 6 महिला और 1 पुरुष घर के उपयोग के लिए मिट्टी खोद रहे थे। मिट्टी खोदते समय अचानक मिट्टी धसने पर  दो महिला की मिट्टी धसने के कारण दबने से मौत हुई। दो महिलाओं को सुरक्षित निकाल लिया था उन्हें मामूली चोट आई थी जिनका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।  कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बताया की मृतकों के परिवारों को 4 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर राहत कार्य में लगाई गई थी। प्रशासनिक अमला, पुलिस दल और एसडीआरएफ की टीम अन्य अधिकारी सूचना मिलते ही तत्काल घटना स्थल पर व्यवस्था संभालने पहुंच गए थे और दुर्घटना के अलग अलग बिंदुओं पर जांच की गई और लापरवाही के लिए पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए।

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed