{"_id":"673eefe2da431c285706b7e9","slug":"mp-news-a-velvety-flower-grew-from-the-harsh-ground-ibarat-took-shape-will-be-released-on-23rd-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कर्कश जमीन से उपजा एक मखमली फूल, \"इबारत\" ने लिया आकार, 23 को होगा विमोचन, जानें पूरा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कर्कश जमीन से उपजा एक मखमली फूल, "इबारत" ने लिया आकार, 23 को होगा विमोचन, जानें पूरा आयोजन
Thu, 21 Nov 2024 02:01 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:01 PM IST
सार
जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम के संयुक्त आयोजन के दौरान काव्य संग्रह इबारत का विमोचन किया जाएगा। इस पुस्तक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डॉ महेंद्र सिंह सिकरवार " समीर" की कविताओं और गजलों को समेटा गया है।
विज्ञापन
पुलिस अफसर की लिखी किताब का विमोचन करेंगे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमतौर पर पुलिस महकमे से जुड़े लोगों को उनकी कर्कशता, सख्त व्यवहार, बेदिली से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन इस विभाग से जुड़े कुछ लोगों का साहित्य रुझान भी देखा जा सकता है। ऐसे ही एक पुलिस अधिकारी ने अदब की महफिलों से नाता रखते हुए सफर यहां तक पहुंचाया कि अब एक संकलन के साथ मंजर ए आम पर है। इस काव्य संग्रह का विमोचन 23 नवंबर को होगा। प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल की मौजूदगी में होने वाले इस आयोजन के दौरान एक मुशायरा भी आयोजित किया जाएगा।
जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम के संयुक्त आयोजन के दौरान काव्य संग्रह इबारत का विमोचन किया जाएगा। इस पुस्तक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डॉ महेंद्र सिंह सिकरवार " समीर" की कविताओं और गजलों को समेटा गया है। पुलिस की व्यस्तता भरी जिंदगी से कुछ समय खुद के लिए संजोकर डॉ सिकरवार ने इन कविताओं और गजलों को मूर्त रूप दिया है। कार्यक्रम 23 नवम्बर को रीवा के कृष्ण राज कपूर ऑडिटोरियम में शाम 7 बजे होगा। इसके मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल मौजूद रहेंगे।
सजेगी मुशायरा महफिल
इस मौके पर एक महफिल ए खास भी आयोजित की जाएगी। इसमें देश के नामवर शायर अपना कलाम पेश करेंगे। इनमें मंजर भोपाली, डॉ. विष्णु सक्सेना, कर्नल वीपी सिंह, सरिता शर्मा, डॉ. महेंद्र सिंह "समीर" मदन मोहन समर, डॉ. अंजुम बाराबंकवी, नदीम फर्रूख, पपलू लखनवी, डॉ. महताब आलम, डॉ. भुवन मोहिनी, जफर सहबाई, अमित शुक्ला आदि शामिल रहेंगे।