फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: A state-level committee has been formed under the chairmanship of the Additional Chief Secretary to i

MP: भागीरथपुरा में दूषित पानी की आपूर्ति मामले की जांच के लिए राज्य स्तरीय समिति बनी, एक माह में देगी रिपोर्ट

Wed, 21 Jan 2026 08:58 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 21 Jan 2026 08:58 AM IST
सार

MP: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी की सप्लाई के मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने एक उच्च स्तरीय समिति बनाई है। समिति कारणों की जांच कर एक महीने में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। समिति ऐसी घटना दोबारा ना हो इसके सुझाव भी देगी। 

विज्ञापन
MP News: A state-level committee has been formed under the chairmanship of the Additional Chief Secretary to i
भागीरथपुरा जल त्रासदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में लोगों को प्रदूषित पानी की सप्लाई होने के मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने एक राज्य स्तरीय समिति बनाई है। यह समिति पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट सरकार को देगी। समिति को अपनी जांच रिपोर्ट एक महीने के भीतर राज्य सरकार को सौंपेगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: दिग्विजय सिंह का BJP-RSS पर तीखा प्रहार, बोले-डर की राजनीति कर रहे, देश नहीं अब मोहल्ले बांट रहे
विज्ञापन


इस समिति के अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव (सामान्य प्रशासन) संजय कुमार शुक्ल होंगे। समिति में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख सचिव पी. नरहरि और नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोडवे सदस्य होंगे। इंदौर संभाग के आयुक्त सुदाम खाड़े को समिति का सदस्य-सचिव बनाया गया है। समिति यह पता लगाएगी कि भागीरथपुरा में पानी दूषित कैसे हुआ और इसके पीछे असली कारण क्या थे। साथ ही यह भी जाँच करेगी कि प्रशासनिक, तकनीकी या प्रबंधन स्तर पर कहाँ-कहाँ कमी रही। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है, तो उसकी जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: बरैया के बयान पर MLA प्रीतम लोधी का तीखा हमला,बोले-काले झंडे और कच्चे अंडे से चंबल में  स्वागत करेंगे

भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए समिति जरूरी सुझाव भी देगी। जांच के दौरान समिति संबंधित विभागों से जरूरी दस्तावेज और जानकारी ले सकेगी और जरूरत पड़ने पर मौके पर जाकर निरीक्षण भी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed