फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: A hostel worth Rs 7 crore will be built in the state's only government homeopathy college, saving Rs

MP News: MP के एकमात्र शासकीय होम्योपैथी कॉलेज में 7 करोड़ से बनेगा छात्रावास, सालाना 12 लाख रुपए की होगी बचत

Mon, 03 Nov 2025 03:44 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 03 Nov 2025 03:44 PM IST
सार

प्रदेश के एकमात्र शासकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज, भोपाल में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए अब राहत भरी खबर आई है। लंबे इंतजार के बाद कॉलेज परिसर में नया पुरुष छात्रावास (हॉस्टल) बनने जा रहा है। राज्य सरकार ने इसके निर्माण को मंजूरी दे दी है। यह भवन लगभग 7 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
MP News: A hostel worth Rs 7 crore will be built in the state's only government homeopathy college, saving Rs
शासकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के एकमात्र शासकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जल्द ही बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। सरकार ने कॉलेज परिसर में नए छात्रावास (हॉस्टल) के निर्माण को मंजूरी दे दी है। यह हॉस्टल 7 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन



किराए पर हॉस्टल का संचालन
अभी तक कॉलेज में केवल छात्राओं के लिए हॉस्टल की सुविधा है, जबकि छात्र बाहर किराए के भवन में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। फिलहाल कॉलेज प्रशासन बावड़िया कलांन में किराए पर एक हॉस्टल का संचालन कर रहा है, जिस पर हर महीने लगभग 1 लाख रुपए का खर्च आता है। नए हॉस्टल के शुरू होने से यह खर्च पूरी तरह बंद हो जाएगा और संस्थान को सालाना करीब 12 लाख रुपए की बचत होगी। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, नया हॉस्टल 100 छात्रों की क्षमता वाला होगा और इसका।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिन हल्की बारिश का अनुमान, इसके बाद बढ़ेगी ठंड
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज परिसर में ही मिलेगी सुविधा
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके मिश्रा ने बताया कि हॉस्टल निर्माण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक छात्रों को बावड़िया कलां से कॉलेज आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। साथ ही संस्थान को भी हर माह किराए पर भारी राशि खर्च करनी पड़ती थी। हॉस्टल बन जाने के बाद छात्रों को कॉलेज परिसर में ही रहने की सुविधा मिलेगी और यह संस्थान के लिए भी आर्थिक रूप से लाभदायक होगा।


यह भी पढ़ें-शिवराज की पहल पर विदिशा नगर निगम तो भैरुंदा जिला क्यों नहीं? अब फिर गूंज रही ये आवाज
पहली बार मिलेगी ऐसी सुविधा
जानकारी के अनुसार, यह छात्रावास सरकारी होम्योपैथी कॉलेज में बनने वाला पहला समर्पित पुरुष छात्रावास होगा। इससे बाहर के जिलों से आने वाले विद्यार्थियों को भी बेहतर आवास और पढ़ाई का माहौल मिलेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed