फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 7 IPS officers including the officer associated with the SIT of Minister Shah case were transferred,

MP News: मंत्री शाह मामले की एसआईटी से जुड़े अफसर समेत 7 आईपीएस अफसरों के तबादले, बालाघाट एसपी भी हटाए गए

Thu, 05 Jun 2025 07:52 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 05 Jun 2025 07:52 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। विजय शाह प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी से जुड़े अफसरों के साथ-साथ दो जिलों के पुलिस अधीक्षकों और वरिष्ठ अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

विज्ञापन
MP News: 7 IPS officers including the officer associated with the SIT of Minister Shah case were transferred,
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। बुधवार देर रात गृह विभाग ने सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया। इन तबादलों में मंत्री विजय शाह मामले की जांच कर रही एसआईटी के सदस्य डीआईजी डी. कल्याण चक्रवर्ती को हटाकर उन्हें छिंदवाड़ा रेंज का डीआईजी बनाया गया है। इससे पहले एसआईटी प्रमुख प्रमोद वर्मा को सागर से हटाकर जबलपुर आईजी बनाया जा चुका है। एक अन्य महत्त्वपूर्ण बदलाव में दो दिन पहले ही सागर के आईजी बनाए गए चंद्रशेखर सोलंकी का आदेश निरस्त कर दिया गया है। उन्हें वापस इंदौर एसएएफ का आईजी नियुक्त किया गया है। उनकी जगह अब महिला सुरक्षा आईजी हिमानी खन्ना को सागर का नया आईजी बनाया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: उमरिया में सीएम का एलान, अटलजी की जन्म शताब्दी पर पूरे प्रदेश में होंगे किसान सम्म्मेलन
विज्ञापन


इसके अलावा दो जिलों में एसपी भी बदले गए हैं। राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा को बालाघाट का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि मौजूदा बालाघाट एसपी नागेंद्र सिंह को 25वीं वाहिनी एसएएफ भोपाल भेजा गया है। उनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। वहीं, 24वीं वाहिनी एसएएफ जावरा रतलाम में पदस्थ अमित तोलानी को राजगढ़ का नया एसपी बनाया गया है। वहीं, भोपाल में उप पुलिस महानिरीक्षक सुनील कुमार पांडे को सागर में उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। बता दें कि हाल ही में विजय शाह से जुड़े प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कई बदलाव किए गए हैं। इससे पहले भी 2 जून को राज्य सरकार ने गलत आचरण के मामलों में 4 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- लाडली बहनों को रक्षाबंधन पर मिलेगा अतिरिक्त राशि का उपहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed