फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 67.9 percent voting in 19 urban bodies, results will come on 23

MP News: मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में 67.9 प्रतिशत मतदान, 23 जनवरी को आएंगे नतीजे

Fri, 20 Jan 2023 08:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 20 Jan 2023 08:41 PM IST
सार

गुना जिले की नगर पालिका परिषद राघौगढ़-विजयपुर में 77 प्रतिशत पुरुष और 73 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। यहां पिछली बार वर्ष 2017-18 में 75.30 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस वर्ष कुल 76 प्रतिशत मतदान हुआ है।

विज्ञापन
MP News: 67.9 percent voting in 19 urban bodies, results will come on 23
एमपी निकाय चुनाव मतदान संपन्न, 23 को आएंगे नतीजे - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकाय में शुक्रवार रात 7 बजे तक 67.9 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें 69.2 प्रतिशत पुरुष और 66.6 प्रतिशत महिला मतदाता और 11.1 प्रतिशत अन्य मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना तथा निर्वाचन परिणामों की घोषणा 23 जनवरी सुबह 9 बजे से की जाएगी। चुनाव में 1144 अभ्यर्थी पार्षद पद के लिए मैदान में हैं।

विज्ञापन

गुना जिले की नगर पालिका परिषद राघौगढ़-विजयपुर में 77 प्रतिशत पुरुष और 73 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। यहां पिछली बार वर्ष 2017-18 में 75.30 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस वर्ष कुल 76 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह का क्षेत्र है। इसलिए सभी की नजरें राघौगढ़-विजयपुर नगर पालिका के परिणामों पर टिकी हैं।  

विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग सचिव राकेश सिंह ने बताया कि गुना जिले की राघौगढ़ विजयपुर नगर पालिका में 76%, अनूपपुर की जैतहरी में 80%, खंडवा जिले की ओंकारेश्वर में 66%, बड़वानी जिले के बड़वानी में 69%, सेंधवा में 66%, खेतिया में 74%, पानसेमल में 72%, पलसूद में 77%, राजपुर में 80%, अंजड़ में 75% मतदान हुआ। इसके अलावा धार जिले में धार में 63%, मनावर में 67%, पीथमपुर में 59%, धरमपुरी में 68%, धामनोद में 68%, कुक्षी में 70%, राजगढ़ में 73%, सरदारपुर में 75 और डही में 74% मतदान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईवीएम की 5 कंट्रोल यूनिट बदली 
मतदान के दौरान ईवीएम की 5 कंट्रोल यूनिट और 6 बैलेट यूनिट बदली गईं। इन नगरीय निकायों में 343 वार्ड और 720 मतदान केन्द्र थे। कुल मतदाता 5 लाख 7 हजार 308 हैं। इनमें से पुरुष मतदाता 2 लाख 60 हजार 301, महिला मतदाता 2 लाख 46 हजार 969 और 38 अन्य मतदाता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed