फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 32 police officers and employees including ADG Chanchal Shekhar, IG Arvind Saxena get distinguished s

MP News: एडीजी चंचल शेखर, आईजी अरविंद सक्सेना समेत 32 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी को विशिष्ट सेवा और वीरता पदक

Wed, 14 Aug 2024 03:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 14 Aug 2024 03:18 PM IST
सार


प्रदेश के 32 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पदक, विशिष्ट सेवा और सेवा पदक से सम्मानित करने की घोषणा कर दी। एडीजी चंचल शेखर और आईजी अरविंद सक्सेना को विशिष्ट सेवा व समीर और रहमान को वीरता पदक मिलेगा।

विज्ञापन
MP News: 32 police officers and employees including ADG Chanchal Shekhar, IG Arvind Saxena get distinguished s
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल। वर्ष 2025 के स्वतंत्रता दिवस पर समारोह में राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की बुधवार दोपहर घोषणा कर दी गई है। एडीजी स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो चंचल शेखर और ग्वालियर पुलिस महानिरीक अरविंद कुमार सक्सेना, आईजी राजेश हिंगणकर, विनीत कपूर व अन्य अधिकारियों को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक और समीर व रहमान को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। बुधवार को जारी सूची में मध्यप्रदेश पुलिस के 32 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों को अगले वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। बीते वर्ष जिन अधिकारियों को पदक देने की घोषणा हुई थी, उन्हें कल गुरुवार 15 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पदक देकर अलंकृत करेंगे। मध्यप्रदेश से वीरता पदक के लिए 12, विशिष्ट सेवा पदक के लिए 4 और सराहनीय सेवा पदक के लिए 14 अधिकारी कर्मचारी चुने गए हैं। इसके अलावा होमगार्ड कैटेगरी में भी दो सैनिकों को पदक के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


इन्हें मिलेगा वीरता पदक
मध्यप्रदेश पुलिस के आईपीएस समीर सौरभ (एसपी बालाघाट), आईपीएम मोती उर रहमान (बालाघाट में हॉकफोर्स के कमांडेंट रह चुके हैं), आईपीएस पुनीत गहलोद (कमांडेंट हॉकफोस), उप निरीक्षक मो. अयूब खान, सब इंस्पेक्टर आशीष शर्मा, प्रधान आरक्षक हनुमत टेकाम,  निरीक्षक आशीष शर्मा, उप निरीक्षक मोहनलाल मरावी, सहायक उप निरीक्षक राजेश धुर्वे, उप निरक्षक नामदेव शर्मा, सहायक उप निरीक्षक अरुण मिश्रा, एएसआई अतुल कुमार शुक्ला को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया जा रहा है। 
विज्ञापन


यह अधिकारी विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित
एडीजी चंचल शेखर, आईजी ग्वालियर अरविंद कुमार सक्सेना, आईजी राजेश हिंगणकर, एसपी रामधर भारद्वाज शामिल हैं। 

सराहनीय सेवा पदक
सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक डीआईजी पंकज श्रीवास्तव, डीआईजी विनीत कपूर, एसपी योगेश्वर शर्मा, एएसपी महावीर प्रसाद मुजाल्दे, एएसवपी इमरीन शाह, डीएसपी संजय कुमार दुबे, डिप्टी कमांटेंड अंजना तिवारी, डीएसपी मानवेन्द्र सिंह कुशवाह, डीएसपी रवि कुमार द्विवेदी,  डीएसपी प्रवीण नारायण बघेल, सुरेंद्र सिंह सिकरवार डीएसपी, निरीक्षक सुरेश कुमार बजंघाटे, उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह राजपूत, और होमगार्ड एंड सिविल डिफेंस के वालंटियर मोहनलाल शमा और श्याम सिंह राजपूत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed