एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 आईएएस अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह सीएम के पीएस
मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने मंगलवार देर रात 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। इसमें 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। सुखबीर सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव और रश्मि अरुण शमी को स्वास्थ्य विभाग का एसीएस बनाया गया है।
विस्तार
2017 बैच के अधिकारियों को जिलों की जिम्मेदारी देने की कवायद भी की गई है। आईएएस अधिकारी सुखबीर सिंह को मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव बनाया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी एसीएस रश्मि अरुण शमी को दी गई है। आदित्य सिंह और रोहित सिसोनिया को फिर से कलेक्टर बनाया गया है।
इन जिलों के कलेक्टर बदले
जिन 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं उनमें पन्ना, मउगंज, नर्मदापुरम, जबलपुर, भिंड, रायसेन, सिंगरौली, बालाघाट, शाजापुर, बुरहानपुर, हरदा कलेक्टर शामिल हैं।
इन अधिकारियों के हुए तबादले
|
क्र. |
अधिकारी का नाम |
वर्तमान पदस्थापना |
नई पदस्थापना |
|---|---|---|---|
|
1 |
रश्मि अरुण शमी |
एसीएस, नागरिक आपूर्ति |
एसीएस, स्वास्थ्य विभाग; सचिव, गैस त्रासदी; आयुक्त, खाद्य सुरक्षा; माशिमं अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार |
|
2 |
सुखबीर सिंह |
प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग (PWD) |
प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय; PWD का अतिरिक्त प्रभार |
|
3 |
जॉन किंग्स्ली एआर |
सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश |
सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग |
|
4 |
उषा परमार |
कलेक्टर, पन्ना |
अपर सचिव, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग |
|
5 |
राजेश कुमार ओगरे |
अपर सचिव, वाणिज्यकर |
कलेक्टर, मऊगंज |
|
6 |
सोमेश मिश्रा |
कलेक्टर, नर्मदापुरम |
संचालक, एड्स नियंत्रण सोसायटी तथा संचालक, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास |
|
7 |
राघवेंद्र सिंह |
कलेक्टर, जबलपुर |
एमडी, कृषि विपणन बोर्ड सह आयुक्त, मंडी |
|
8 |
पवन कुमार जैन |
उप सचिव, सहकारिता |
कलेक्टर, भिंड |
|
9 |
अरुण कुमार विश्वकर्मा |
कलेक्टर, रायसेन |
कलेक्टर, जबलपुर |
|
10 |
आशीष वशिष्ठ |
एमडी, मप्र राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम |
कलेक्टर, नर्मदापुरम |
|
11 |
अंकित अस्थाना |
उप सचिव, जीएडी एवं संचालक, कर्मचारी चयन मंडल |
कलेक्टर, सिंगरौली |
|
12 |
आदित्य सिंह |
संचालक, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास |
कलेक्टर, बालाघाट |
|
13 |
रिजु बाफना |
कलेक्टर, शाजापुर |
अपर आयुक्त, राजस्व, उज्जैन संभाग |
|
14 |
हर्ष सिंह |
कलेक्टर, बुरहानपुर |
कलेक्टर, पन्ना |
|
15 |
संजय कुमार जैन |
कलेक्टर, मऊगंज |
उप सचिव, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग |
|
16 |
सिद्धार्थ जैन |
कलेक्टर, हरदा |
उप सचिव, वाणिज्यकर विभाग |
|
17 |
किरोड़ीलाल मीना |
कलेक्टर, भिंड |
उप सचिव, वित्त विभाग |
|
18 |
गौरव बेनल |
कलेक्टर, सिंगरौली |
उप सचिव, जीएडी एवं संचालक, कर्मचारी चयन मंडल |
|
19 |
रोहित सिसोनिया |
उप सचिव, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग |
कलेक्टर, रायसेन |
|
20 |
विवेक कुमार |
उप सचिव, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा |
कलेक्टर, बुरहानपुर |
|
21 |
परीक्षित झाड़े |
सीईओ, इंदौर विकास प्राधिकरण |
कलेक्टर, शाजापुर |
|
22 |
कुमार सत्यम |
कलेक्टर, बालाघाट |
कलेक्टर, हरदा |
|
23 |
संदीप केरकेट्टा |
उप सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय |
सीईओ, इंदौर विकास प्राधिकरण |
भरत यादव को जनसंपर्क सचिव का अतिरिक्त प्रभार
मप्र सड़क विकास निगम के एमडी भरत यादव को अपने मौजूदा प्रभार के अलावा मप्र शासन जनसंपर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यादव के यह जिम्मेदारी संभालने के बाद एसीएस अनुपम राजन इस प्रभार से मुक्त होंगे।
