फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 22% less voting on 30 ministerial seats as compared to assembly elections, difference on 13 seats is

MP News: 30 मंत्रियों की सीटों पर विधानसभा चुनाव की तुलना में 22% तक कम वोटिंग, 13 की सीटों पर अंतर 10% से ज्य

Thu, 16 May 2024 06:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 16 May 2024 06:31 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में चार चरणों में 13 मई को चुनाव संपन्न हो गए। 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश में 66.87 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि 2019 में मतदान प्रतिशत 71.12% रहा था।

विज्ञापन
MP News: 22% less voting on 30 ministerial seats as compared to assembly elections, difference on 13 seats is
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों पर मतदान के अंतिम आंकड़े आ गए हैं। वर्ष 2019 की तुलना में इस बार 4.25 प्रतिशत कम मतदान हुआ है। वहीं, 30 मंत्रियों की सीटों पर विधानसभा चुनाव की तुलना में वोटिंग 22 प्रतिशत तक कम हुई है। इसमें 13 मंत्रियों की सीट पर वोटिंग का अंतर 10 प्रतिशत से अधिक है। मंत्रियों की सीटों पर सबसे ज्यादा अंतर दमोह के जबेरा सीट से विधायक और मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के यहां रहा। यहां पर विधानसभा चुनाव में मतदान 80.63% हुआ था, लेकिन लोकसभा चुनाव में यह सिर्फ 58.39% रहा। यानी यहां पर वोटिंग में 22 प्रतिशत का अंतर रहा। वहीं, सबसे कम अंतर वन मंत्री नागर सिंह चौहान की सीट आलीराजपुर में रहा। यहां पर सिर्फ 1.4% कम मतदान हुआ है। 
विज्ञापन


2019 से कम हुई वोटिंग 
2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश में 66.87 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि 2019 में मतदान प्रतिशत 71.12% रहा था। प्रदेश में पहले और दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत घटने के बाद चुनाव आयोग के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया था। भाजपा ने अपने बूथ के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन मंत्रियों के क्षेत्र में ही कम मतदान से भाजपा के बूथ मैनेजमेंट पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।  
विज्ञापन


मंत्री, सीट, लोकसभा और विधानसभा चुनाव का मत प्रतिशत और अंतर 
- सीएम डॉ. मोहन यादव उज्जैन दक्षिण सीट- लोकसभा चुनाव 67.31%, विधानसभा चुनाव- 70.59%। अंतर-3.28% कम। 
- डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल रीवा सीट-लोकसभा चुनाव में 54.84%, विधानसभा चुनाव-64.34%। अंतर- 9.5% कम। 
- डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा मल्हारगढ़ सीट- लोकसभा चुनाव में 78.01%, विधानसभा चुनाव में 86.33%। अंतर-8.32% कम। 
- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर-1 सीट- लोकसभा चुनाव में 60.93%,विधानसभा चुनाव में 72.28%। अंतर-11.35% कम।
- मंत्री प्रह्लाद पटेल नरसिंहपुर सीट-लोकसभा चुनाव 67.01%, विधानसभा चुनाव में 83.11%। अंतर-16.10% कम। 
- मंत्री विजय शाह हरसूद सीट- लोकसभा चुनाव में 68.13%, विधानसभा चुनाव में 79.58%। अंतर-11.45% कम। 
- मंत्री तुलसी सिलावट सांवेर सीट- लोकसभा चुनाव 67.10%, विधानसभा चुनाव में 80.24%। अंतर-13.14% कम।  
- मंत्री राकेश सिंह जबलपुर पश्चिम सीट-लोकसभा चुनाव 59.20%, विधानसभा चुनाव में 71.63%। अंतर-12.43% कम। 
- मंत्री राव उदय प्रताप सिंह गाडरवारा सीट- लोकसभा चुनाव में 67.60%, विधानसभा चुनाव में 83.30 %। अंतर- 15.7% कम। 
- मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सुरखी सीट-लोकसभा चुनाव में 67.04%, विधानसभा चुनाव में 76.05%। अंतर-9.01% कम। 
-मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर सीट- लोकसभा चुनाव में 58.74%, विधानसभा चुनाव में 65.29%। अंतर-6.55% कम।
- मंत्री विश्वास सारंग नरेला सीट- लोकसभा चुनाव में 60.80 %, विधानसभा चुनाव में 65.48%। अंतर-4.68% कम। 
- मंत्री एंदल सिंह कंसाना सुमावली सीट-लोकसभा चुनाव में 54.04%, विधानसभा चुनाव में 72.22%। अंतर- 18.18% कम। 
- मंत्री करण सिंह वर्मा इछावर सीट-लोकसभा चुनाव में 80.27%, विधानसभा चुनाव में 86.74%। अंतर-6.47% कम। 
- मंत्री इंदर सिंह परमार शुजालपुर सीट-लोकसभा चुनाव में 75.73%, विधानसभा चुनाव में 84.70%। अंतर- 8.97% कम।
- मंत्री चैतन्य कश्यप रतलाम सिटी सीट-लोकसभा चुनाव में 71.34%,विधानसभा चुनाव में 73.49%। अंतर-2.15% कम।
- मंत्री लखन पटेल पथरिया सीट- लोकसभा चुनाव में 57.48%, विधानसभा चुनाव में 78.30%। अंतर-20.82% कम। 
- मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जबेरा सीट- लोकसभा चुनाव में 58.39%, विधानसभा चुनाव में 80.63%। अंतर- 22.24% कम। 
- मंत्री संपत्तियां उइके मंडला सीट-लोकसभा चुनाव में 72.95%, विधानसभा चुनाव में 82.34%। अंतर-9.39% कम। 
- मंत्री राकेश शुक्ला मेहगांव सीट-लोकसभा चुनाव में 53.91%, विधानसभा चुनाव में 64.97%। अंतर-11.06% कम। 
- मंत्री निर्मला भूरिया पेटलावद सीट- लोकसभा चुनाव में 75.02%, विधानसभा चुनाव में 79.39%। अंतर-4.37% कम। 
- मंत्री दिलीप अहिरवार चंदला सीट, लोकसभा चुनाव में 50.15%, विधानसभा चुनाव में 67.80%। अंतर-17.65% कम।
- मंत्री कृष्णा गौर गोविंदपुरा सीट-लोकसभा चुनाव में 61.39%, विधानसभा चुनाव में 63.03%। अंतर- 1.64% कम। 
- मंत्री नारायण कुशवाह ग्वालियर दक्षिण सीट-लोकसभा चुनाव में 62.27%, विधानसभा चुनाव में 63.83%। अंतर-1.56% कम। 
- मंत्री राधा सिंह चितरंगी सीट- लोकसभा चुनाव में 56.59%, विधानसभा चुनाव में 71.84%। अंतर- 15.25% कम। 
- मंत्री प्रतिमा बागरी रैगांव सीट- लोकसभा चुनाव में 61.8%,विधानसभा चुनाव में 70.82%। अंतर- 9.02% कम। 
- मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल उदयपुरा सीट -लोकसभा चुनाव में 60.64%, विधानसभा चुनाव में 81.69%। अंतर-21% कम।  
-मंत्री नारायण सिंह पंवार ब्वायरा सीट-लोकसभा चुनाव में 75.92%, विधानसभा चुनाव में 84.33%। अंतर- 8.41% कम।
- मंत्री नागर सिंह चौहानअलीराजपुर सीट- लोकसभा चुनाव में 68.86%, विधानसभा चुनाव में 70.26%। अंतर-1.4% कम। 
- मंत्री गौतम टेटवाल की सारंगपुर सीट-लोकसभा चुनाव में 78.69%, विधानसभा चुनाव में 84.34%। अंतर-5.56% कम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed