फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 20 percent flat discount on food in MPT hotels and restaurants in Bhopal.

MP News: भोपाल में एमपीटी के होटल्स, रेस्टोरेंट्स में फूड पर 20 प्रतिशत का फ्लैट डिस्काउंट

Sat, 18 May 2024 07:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 18 May 2024 07:30 PM IST
सार


मध्य प्रदेश पर्यटन निगम ने होटल और रिजॉर्ट्स में खाने पर 20 प्रतिशत का डिस्काउंट देने का एलान किया है। यह सुविधा सोमवार से शुक्रवार को लंच और डिनर के समय मिलेगी।  

विज्ञापन
MP News: 20 percent flat discount on food in MPT hotels and restaurants in Bhopal.
भोपाल के एमपीटी के होटल में खाने पर डिस्काउंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश पर्यटन निगम भोपाल के होटल एवं रिजॉर्ट्स में खाने पर 20 प्रतिशत का डिस्काउंट देने का एलान किया है। मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने भोपाल में पर्यटकों, अतिथियों, राजधानीवासी और फूडलवर्स के लिए निगम की भोपाल स्थित इकाइयों कुशाभाऊ  ठाकरे कन्वेंशन सेंटर परिसर में रूफ टॉप रेस्टोरेंट 1909 द क्राउन ऑफ भोपाल , बोट क्लब के पास स्थित  विण्ड एण्ड वेव्स, होटल पलाश रेसीडेंसी के टेसू रेस्टोरेंट,भोपाल एक्सप्रेस रेल कोच रेस्टोरेंट् में लंच टाइम पर (सोमवार से शुक्रवार को दोपहर 12 से 3:30 बजे के बीच) 20 प्रतिशत का डिस्काउंट ऑफर दिया है। वहीं निगम की केरवा डैम के पास स्थित इकाई पिकनिक एट केरवा में डिनर टाइम में (सोमवार से शुक्रवार, शाम 7 से 10 बजे तक) खान पान पर 20% का डिस्काउंट दिया जाएगा। 
विज्ञापन


डिस्काउंट के इस ऑफर की  जानकारी भोपाल रीजनल मैनेजर अनिल कुरूप  ने देते हुए बताया कि भोपाल में स्थित इन होटल्स एवं रेस्टोरेंट्स में लंच टाइम (दोपहर 12 से 3:30 तक) अतिथियों एवं फूड लवर्स खान पान पर  इन इकाइयों में 20 डिस्काउंट पा सकेंगे और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे,  फूड लवर्स को लंच टाइम में अपने फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स के साथ अला कार्टे मेन्यू में फूड ऑर्डर करने पर 20% का फ्लैट डिस्काउंट दिया जाएगा। बता दें कि मध्यप्रदेश पर्यटन की इकाईयों के मेन्यू में हर आयु वर्ग के फूडलवर्स के लिए स्वादिष्ट एवं जायकेदार व्यंजन उपलब्ध हैं, इन इकाईयों में जाकर फूडलवर्स अपने फ्रेंड्स एवं फैमिली मेंबर्स के साथ अपना फेवरेट फूड एंजॉय कर सकेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed