फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News 15 IPS transferred in Madhya Pradesh Jaideep Prasad became Lokayukta DG

MP News: मध्यप्रदेश में 15 IPS का ट्रांसफर, जयदीप प्रसाद लोकायुक्त डीजी बने, योगेश चौधरी की सेवाएं वापस ली

Tue, 24 Sep 2024 05:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 24 Sep 2024 05:10 PM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार ने 15 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं। एडीजी इंटेलीजेंस जयदीप प्रसाद को लोकायुक्त संगठन में प्रभारी डीजी बनाया गया है।

विज्ञापन
MP News 15 IPS transferred in Madhya Pradesh Jaideep Prasad became Lokayukta DG
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार को 15 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं। साल 1995 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एडीजी इंटेलीजेंस जयदीप प्रसाद को लोकायुक्त संगठन में प्रभारी महानिदेशक बनाया गया है। वहीं, साल 1996 बैच के आईपीएस अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त संगठन योगेश चौधरी को पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रबंधन बनाया गया है।

विज्ञापन


वहीं, साल 2012  बैच की आईपीएस भोपाल जोन-2 श्रद्धा तिवारी को पुलिस कमिश्नर ऑफिस में पदस्थ किया गया है। 2016 बैच के आईपीएस पुलिस कमिश्नर ऑफिस में इंटेलीजेंस सिक्योरिटी में पुलिस उपायुक्त संजय कुमार अग्रवाल को भोपाल उपयुक्त जोन-2 बनाया गया है। 2020 बैच की आईपीएस जबलपुर एडिशनल एसपी सोनाक्षी सक्सेना को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भोपाल पुलिस कमिश्नर मुख्यालय में इंटेलीजेंस सिक्योरिटी की कमान सौंपी है।
विज्ञापन




इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर शियाज केएम को हॉकफोर्स बालाघाट में सेनानी, सहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज नगरीय पुलिस भोपाल मयूर खण्डेवाल को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस भोपाल, एसडीओपी बैरसिया भोपाल (देहात) आनंद कलादगी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला जबलपुर, सहायक पुलिस आयुक्त विजयनगर नगरीय पुलिस इंदौर, कृष्ण लालचंदानी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला ग्वालियर, सहायक पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश को एसडीओपी जिला रीवा, सहायक पुलिस अधीक्षक भोपाल सर्वप्रिय सिन्हा को एसडीओपी बैरिया भोपाल (देहात), सहायक पुलिस अधीक्षक राहुल देशमुख को एसडीओपी उज्जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य पटले को सहायक पुलिस आयुक्त विजयनगर नगरीय पुलिस इंदौर, सहायक पुलिस अधीक्षक इंदौर करनदीप को सहायक पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस इंदौर और सहायक पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अनु बेनीवाल को एसडीओपी मनावर जिला धार बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed