फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 12 IAS and five IPS honored on 15th Voters' Day, Governor said - fair elections are the foundation of

MP News: 15वें मतदाता दिवस पर 12 IAS और पांच आईपीएस सम्मानित, राज्यपाल बोले-निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र का मूलआधार

Sat, 25 Jan 2025 08:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 25 Jan 2025 08:57 PM IST
सार

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निर्वाचन प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही मतदाता जागरूकता बढ़ाने की दिशा में आयोग के प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन
MP News: 12 IAS and five IPS honored on 15th Voters' Day, Governor said - fair elections are the foundation of
राज्यपाल मंगुभाई पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन प्रणाली तथा मतदाताओं की सहभागिता लोकतंत्र का मूल आधार है। उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आयोग को कम मतदान वाले केन्द्रों को चिन्हित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने चाहिए। राज्यपाल ने 52 जिलों में महिलाओं के अधिक पंजीकरण को लोकतंत्र की समावेशी ताकत का प्रतीक बताया। उन्होंने अधिकारियों से कम मतदान वाले केन्द्रों का अध्ययन करने और मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करने की अपील की। साथ ही, उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


लोकसभा निर्वाचन-2024 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना (झाबुआ), राजेश बाथम (रतलाम), सुभाष कुमार द्विवेदी (अशोकनगर) को सम्मानित किया गया है। इसके अलावा लोकसभा निवार्चन-2024 में स्वीप गतिविधियों में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य के लिए कौशलेन्द्र विक्रम सिंह (भोपाल), रुचिका चौहान (ग्वालियर) को सम्मानित किया गया है। वहीं, लोकसभा निर्वाचन-2024 में उत्कृष्ट कानून-व्यवस्था के लिए रविन्द्र कुमार चौधरी (शिवपुरी), लोकेश कुमार जांगिड़ (श्योपुर), संजीव श्रीवास्तव (भिण्ड) और पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमर सिंह राठौर, श्योपुर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आंनद, पुलिस अधीक्षक भिंड असित यादव को सम्मानित किया गया। इसके अलावा लोकसभा निर्वाचन संचालन 2024 में प्रदेश स्तर से कानून व्यवस्था बनाए रखने में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा एवं राज्य पुलिस नोडल अधिकारी अंशुमान सिंह को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन


इसी प्रकार स्वीप गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए शहडोल झोन के तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी सागर और आईटी इनिशिएटिव एवं स्वीप गतिविधियों का विशेष श्रेणी पुरस्कार नर्मदापुरम की कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना को सम्मानित किया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अलीराजपुर के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभय अरविन्द बेडेकर और उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियांशी भंवर, रायसेन के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द दुबे और उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष शर्मा, दतिया के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार माकिन और उप जिला निर्वाचन अधिकारी भूमिजा सक्सेना को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed