फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 11 thousand Ram devotees recited Shri Hanuman Chalisa, CM said - India will be united till Afghanista

MP News: 11 हजार रामभक्तों ने श्री हनुमान चालीसा पाठ किया, सीएम बोले-अफगानिस्तान तक अखंड भारत होगा

Sat, 20 Jan 2024 05:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 20 Jan 2024 05:22 PM IST
सार


राजधानी भोपाल के संत हिरदाराम नगर में हेमू कालानी स्टेडियम में 11 हजार रामभक्तों ने श्री हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। 

विज्ञापन
MP News: 11 thousand Ram devotees recited Shri Hanuman Chalisa, CM said - India will be united till Afghanista
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होना है। इससे पहले देशभर में उत्सव की तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को भोपाल के संत हिरदाराम नगर में हेमू कालानी स्टेडियम में 11 हजार रामभक्तों ने श्री हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। सीएम ने भी हनुमान चालीसा पाठ किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि 22 जनवरी को इतिहास बन जाएगा। रामराज्य के प्राकट्य का पहला चरण है। अखंड भारत फिर बनेगा। अफगानिस्तान तक अखंड भारत होगा। राम मंदिर निर्माण इसका पहला चरण है। हमारा समय खराब है तो आक्रांताओं ने छिन्न भिन्न किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे आराध्य का मंदिर दुश्मनों की आंखों में खटकता था। वह समय खराब था, जब आततायियों ने हमारे हाथ से वो छीना। अब फिर से अखण्ड भारत बनेगा। 
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि - वर्षों के संघर्ष के बाद यह शुभ घड़ी आई है जब हम अपने रामलला को भव्य मंदिर में विराजमान होते देख रहे हैं। इस घड़ी में ऐसा भव्य आयोजन कराकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने रामभक्तों की आस्था को और प्रबल किया है। जिस तरह उत्तर प्रदेश में योगी जी और असम में हेमंत विस्वा सरमा हिन्दुओं की प्रखर आवाज हैं, उसी तरह मध्यप्रदेश में भाई रामेश्वर शर्मा हिन्दुओं की प्रखर आवाज है। उनका हर आयोजन भव्य और अनोखा होता है। इस सफल आयोजन के लिए उन्हें बधाई। 
विज्ञापन


संत नगर वालों ने संपत्ति छोड़ दी लेकिन धर्म नहीं छोड़ा - रामेश्वर शर्मा
वहीं, हुजूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि न नेहरू मंदिर बनवा पाए। न इंदिरा मंदिर बनवा पाई। मंदिर किसी ने बनवाया है तो वह मोदी जी है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि संत नगर वो भूमि है जिसने धर्म के लिए सर्वस्व त्याग का पाठ सिखाया है। जब 1947 में देश विभाजन हुआ और सिंधी भाईयों से धर्मपरिवर्तन की शर्त रखी तो उन्होंने संपत्ति, घर, द्वार सब छोड़ दिया लेकिन अपना धर्म नहीं छोड़ा। उनकी धर्मनिष्ठा हम सबके लिए प्रेरणा है। इसलिए आज इस आयोजन के लिए संत हिरदाराम नगर की पुण्यभूमि को चुना। धर्मभूमि पर राम काज कर के स्वयं को धन्य पाता हूँ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed