{"_id":"62d415476d13f7538e2e1492","slug":"mp-municipal-election-result-kamal-nath-said-the-struggle-is-not-over-yet-now-it-is-the-turn-of-mission-2023","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Municipal Election Result: कमलनाथ ने कहा- संघर्ष अभी ख़त्म नहीं हुआ, अब मिशन-2023 की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Municipal Election Result: कमलनाथ ने कहा- संघर्ष अभी ख़त्म नहीं हुआ, अब मिशन-2023 की बारी
Sun, 17 Jul 2022 07:27 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 17 Jul 2022 07:27 PM IST
सार
कमलनाथ ने कहा कि भाजपा ने यह चुनाव पुलिस, पैसे, प्रशासन के दम पर व सत्ता का दुरुपयोग कर लड़ा था। उसके बावजूद इन चुनावों में जनता का हमें अपार समर्थन मिला है।
विज्ञापन
कमलनाथ ने शनिवार को शिवराज सिंह सरकार पर झूठी घोषणाओं का आरोप लगाया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के परिणाम के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि संघर्ष अभी ख़त्म नहीं हुआ, अब मिशन-2023 की बारी है।
कमलनाथ ने कहा कि आज संपन्न नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण की मतगणना में विजयी कांग्रेस के ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा के महापौर प्रत्याशियों व नगर निगम, नगर पालिका, निगम परिषद में कांग्रेस के विजयी सभी पार्षद प्रत्याशियों को भी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। इन क्षेत्रों के मतदाताओं का भी विशेष आभार, जिन्होंने कांग्रेस को अपना समर्थन देकर कांग्रेस पर विश्वास व्यक्त किया। उनका यह विश्वास हम कभी टूटने नहीं देंगे। हम जनादेश का सम्मान करते है व हम इसकी व्यापक समीक्षा भी करेंगे।
कमलनाथ ने कहा कि भाजपा ने यह चुनाव पुलिस, पैसे, प्रशासन के दम पर व सत्ता का दुरुपयोग कर लड़ा था। उसके बावजूद इन चुनावों में जनता का हमें अपार समर्थन मिला है। जनता ने भाजपा को नकारा है। हमें पूरी उम्मीद व विश्वास है कि नगरीय निकाय के दूसरे चरण के परिणामों में भी कांग्रेस का परचम लहराएगा। मैं क्षेत्र की जनता व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को इस जीत का श्रेय देता हूं, जिन्होंने रात- दिन मेहनत कर कांग्रेस को जिताने के लिए अथक प्रयास किए। लेकिन संघर्ष अभी ख़त्म नहीं हुआ है, अब मिशन-2023 की बारी है।