फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP LS Polls Minister Krishna Gaur claims Digvijay is losing elections in his own house lamenting about EVM

MP LS Polls: मंत्री कृष्णा गौर का दावा, दिग्विजय अपने ही घर में हार रहे चुनाव, इसलिए ईवीएम का कर रहे विलाप

Sat, 18 May 2024 04:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 18 May 2024 04:54 PM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार की राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को उनके घर में ही बड़ी पराजय मिलने वाली है, इसलिए वह ईवीएम का रोना रो रहे हैं।

विज्ञापन
MP LS Polls Minister Krishna Gaur claims Digvijay is losing elections in his own house lamenting about EVM
मंत्री कृष्णा गौर और दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश शासन में मंत्री कृष्णा गौर ने दावा किया है कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को उनके घर में ही बड़ी पराजय मिलने वाली है। इसलिए वे एक बार फिर EVM विलाप शुरू कर दिया है। जबकि उनको एक बार विचार करना चाहिए, अगर ईवीएम में खराबी होती तो जिन प्रदेशों में उनकी सरकार बनी है, वहां भी ईवीएम का उपयोग हुआ है। अगर उनको ऐसा लगता था, तो सरकार बनाने के बाद उनका इस्तीफा दे देना चाहिए था। उनको कहना चाहिए था, हम सरकार नहीं बनाएंगे क्योंकि ईवीएम से चुनाव हुए हैं। ईवीएम  खराब है। जहां ईवीएम से कांग्रेस जीत रही है, वहां ईवीएम अच्छी है। जहां कांग्रेस हारने लग रही है, वहां ईवीएम खराब है। देश की जनता के सामने उनका चरित्र स्पष्ट हो गया है।

विज्ञापन


कृष्णा गौर ने AAP राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट की घटना पर दिल्ली के सीएम और उनकी पार्टी को निशाने पर लिया है। मंत्री कृष्णा ने कहा कि आप पार्टी को मुख्यमंत्री केजरीवाल से इस्तीफा ले लेना चाहिए। कृष्णा गौर ने कहा कि आप पार्टी की महिला नेत्री को अपने ही घर में अपमानित होना पड़ा। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय में जिस प्रकार से उन्हें अपमानित किया गया, उनके साथ मारपीट की गई, अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। यह घोर निंदनीय है। इस बात पर आम आदमी पार्टी को संज्ञान लेना चाहिए। इस जिस पार्टी के मन में महिलाओं के प्रति सम्मान नहीं उस पार्टी के प्रति पूरे देश में महिलाओं के मन में आक्रोश है।
विज्ञापन


राजमाता माधवी राजे सिंधिया के निधन जताया शोक
शनिवार को ग्वालियर पहुंची कैबिनेट मंत्री कृष्णा गौर ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता स्वर्गीय माधवी राजे सिंधिया के निधन पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। शनिवार को वे सिंधिया राज परिवार के महल जय विलास पैलेस पहुंची। जहां उन्होंने शोक संतृप्त सिंधिया परिवार को ढांढस बंधाया। बाद में गौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी हिंदू मुसलमान नहीं करते। उन्होंने सबका साथ सबका विकास की बात की है। प्रधानमंत्री ने सबको साथ लेकर देश को आगे बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed