फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Love Jihad: Uttarakhand youth and Haryana minor girl caught in Bhopal

MP News: हरियाणा की नाबलिग के साथ  उत्तराखंड का युवक पकड़ाया, लव जिहाद का आरोप, सिख समाज से है लड़की

Fri, 30 May 2025 09:11 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 30 May 2025 09:11 AM IST
सार

स्थानीय सिख समाज का आरोप है कि आरोपी मुस्लिम है और वह प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग के साथ लव जिहाद कर रहा है। हालांकि, लड़की युवक के साथ भोपाल घूमने के लिए आने की बात कह  रही है। लड़की नाबालिग है, उसकी काउसलिंग कराई जा रही है।

विज्ञापन
MP Love Jihad: Uttarakhand youth and Haryana minor girl caught in Bhopal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। हालांकि, मामले में अभी कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। नाबालिग पीड़िता के परिजनों को सूचना पुलिस ने भेज दी है। परिजनों ने हरियाणा में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  इंदौर में होगा जानवरों का अंतिम संस्कार, नगर निगम का हरियाणा की कंपनी से 3 करोड़ का अनुबंध
विज्ञापन


अयोध्या नगर पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक होटल में हरियाणा की नाबालिग लड़की रूकी हुई थी। उसके साथ उत्तराखंड निवासी एक मुस्लिम युवक भी ठहरा था। नाबालिग सिख समाज से है। किसी तरह से क्षेत्र में रहने वाले सिख समाज के लोगों को लड़की के भागकर आने की भनक लगी तो होटल पहुंच गए। वहां से लड़की को पकड़कर लाए और पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी दो घंटे रहेंगे मौजूद, 45 मिनट तक महिलाओं को संबोधित करेंगे

पुलिस ने युवक को भी पकड़ लिया है। स्थानीय सिख समाज का आरोप है कि आरोपी मुस्लिम है और वह प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग के साथ लव जिहाद कर रहा है। हालांकि, लड़की युवक के साथ भोपाल घूमने के लिए आने की बात कह  रही है। लड़की नाबालिग है, उसकी काउसलिंग कराई जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी ई है। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। हरियाणा में लड़की की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पूछताछ में पता चला है कि लड़का-लड़की तीन दिन से होटल में ठहरे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed