फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Lok Sabha Election CM Mohan Yadav Says Congress Nyay Patra Is Chunavi Karmkand, Poeple Wont Accept it

MP Lok Sabha Election: न्याय पत्र को CM ने बताया चुनावी कर्मकांड, बोले- हारी हुई लड़ाई लड़ रही है कांग्रेस

Fri, 05 Apr 2024 03:43 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 05 Apr 2024 03:43 PM IST
सार

CM Mohan Yadav On Congress Nyay Patra: कांग्रेस के न्याय पत्र पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि चुनाव की दृष्टि से कांग्रेस का घोषणा पत्र, कांग्रेस का कर्मकांड है। पार्टी हारी हुई लड़ाई लड़ रही है। 
 

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election CM Mohan Yadav Says Congress Nyay Patra Is Chunavi Karmkand, Poeple Wont Accept it
डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस के न्याय पत्र पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव की दृष्टि से कांग्रेस का घोषणा पत्र एक चुनावी कर्मकांड है। पार्टी मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में एक हारी हुई लड़ाई लड़ रही है। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया है। इसे न्याय पत्र का नाम दिया है। इस पर डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस भले ही अपने घोषणा पत्र को न्याय पत्र कह रही हो, वह अन्याय के पहाड़ पर बैठी हुई है। कांग्रेस ने पूरे देश के किसान, गरीब, मजदूर, युवा सबके साथ अन्याय करते हुए अपना समय गुजारा है। कांग्रेस के मुंह से न्याय शब्द शोभा नहीं देता। उन्होंने महिलाओं के साथ अन्याय किया। मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से कांग्रेस ने केवल एक सीट पर महिला उम्मीदवार को खड़ा किया है। इसके उलट भाजपा ने छह सीटों पर महिला प्रत्याशी उतारी हैं।  
विज्ञापन


परिवार से बाहर नहीं है हिस्सेदारी
डॉ. यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की हिस्सेदारी 'परिवार' से बाहर नहीं आने दे रही। कांग्रेस के सभी बड़े नेता और विपक्ष के नेता, इंडिया गठबंधन के सब लोग अपने परिवार से बाहर किसी की हिस्सेदारी बर्दाश्त नहीं करते। उन्होंने गरीब, मजदूर, युवा के साथ कौन-कौन से घोटाले नहीं किए? कांग्रेस ने कभी गरीब, किसान, मजदूर के हक का पैसा कभी उनके खाते में नहीं जाने दिया। खुद कांग्रेस के प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि हम एक रुपया भेजते हैं तो 15 पैसा पहुंचता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में योजनाओं का पूरा का पैसा हितग्राहियों को पहुंच रहा है। पूरा प्रदेश मोदीमय है। मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में एक अलग माहौल है। भाजपा को 400 पर ले जाने की हवा चल रही है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने संविधान का मखौल उड़ाया
डॉ. यादव ने राहुल गांधी के संविधान बचाओ के नारे पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जिसने संविधान का मखौल उड़ाया, जिनके पुरखों ने संविधान में संशोधन कर मूल स्वरूप को विकृत किया, धारा 370 के माध्यम से पूरे देश में कश्मीर में अलग छवि बनाई, जिसके कारण 40 हजार से ज्यादा लोगों के प्राण गए, उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है। मोदी जी ने धारा 370 हटाकर संविधान का मान बढ़ाया है। भारत की एकता और अखंडता को मजबूत किया है। कांग्रेस कुछ भी कहे, उन्हें सुनने वाला कोई नहीं है।


महाकाल लोक की मूर्तियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना
महाकाल लोक में एफआरपी की प्रतिमा को लेकर भी डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि श्री महाकाल लोक निर्माण के टेंडर में कांग्रेस ने गलती की। उन्हें मंदिर व्यवस्था की समझ नहीं है। कांग्रेस के शासनकाल में महाकाल मंदिर का टेंडर हुआ था। जो एफआरपी की प्रतिमा बनाई गई थी वो काल के प्रवाह में दोबारा बनानी पड़ी। मुझे इस बात का संतोष है कि प्रदेश के संस्कृति मंत्रालय ने प्रस्ताव किया है कि मंदिर के अंदर पत्थर की ठोस प्रतिमा लगानी चाहिए। पहले जो हुआ, वह एक प्रकार की कल्पनाशीलता थी। इस कारण से तत्कालीन समय में एफआरपी की प्रतिमा रखी गई थी। बाद में कार्यशाला लगाकर उपक्रम चालू किया गया। इसमें ठोस पत्थर की प्रतिमा बनेगी। ये एक दिन में नहीं बन सकती। इसके लिए लंबा समय लगेगा। अभी जो एफआरपी की प्रतिमाएं लगी हैं, उसे शहर के चौक-चौराहों पर लगाकर शहर के सौंदर्यीकरण में लिया जाएगा। महाकाल मंदिर में ठोस पत्थर की प्रतिमा लगाई जाएगी। पूरे देश दुनिया में जहां भी हिंदू मंदिर बनते हैं, वहां पत्थर की प्रतिमा बनती है। कांग्रेस को ये बात मालूम नहीं थी। कांग्रेस ने टेंडर में ही गलती की। अब हमारी सरकार सोच-समझकर निर्णय लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed