फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Local Body Election: Chief Minister will hold roadshow in Bhopal on Friday, VD Sharma will campaign in Rewa and Anuppur

MP Local Body Election: मुख्यमंत्री शुक्रवार को भोपाल में रोड शो करेंगे, वीडी शर्मा रीवा और अनूपपुर में चुनाव प्रचार

Thu, 23 Jun 2022 09:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 23 Jun 2022 09:27 PM IST
सार

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर गए हैं। बीजेपी ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को भोपाल में रोड शो करेंगे।

विज्ञापन
MP Local Body Election: Chief Minister will hold roadshow in Bhopal on Friday, VD Sharma will campaign in Rewa and Anuppur
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार जोरों पर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को भोपाल में रोड शो करेंगे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में महापौर प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो (जनआशीर्वाद रैली) करेंगे। शाम 6 बजे भोपाल के दक्षिण पश्चिम विधानसभा के करुणाधाम मंडल में पार्टी की महापौर प्रत्याशी मालती राय के समर्थन में जनआशीर्वाद रैली करेंगे। मुख्यमंत्री रैली में जनता का आशीर्वाद लेंगे और महापौर प्रत्याशी एवं पार्षद प्रत्याशियों को जिताने की अपील करेंगे।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा रीवा में महापौर प्रत्याशी के चुनाव प्रचार कार्यालय का उद्घाटन कर जनसभा को संबोधित करेंगे। अनूपपुर में प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। शर्मा सुबह 11 बजे रीवा के समदडिया गोल्ड, सिरमौर चौक में महापौर प्रत्याशी प्रबोध व्यास के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष दोपहर 1.05 बजे अनूपपुर पहुंचकर वार्ड क्र. 14 के अनीता मंडप में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर 2 बजे भाजपा जिला कार्यालय में पार्षद प्रत्याशी, नगर चुनाव संचालन समिति एवं वार्ड संयोजकों के साथ बैठक कर प्रदेश अध्यक्ष जबलपुर रवाना होंगे। शर्मा जबलपुर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed