फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Kamal Nath expressed concern over the rape incidents happening in the state, said- fear of law and order i

Mp: प्रदेश में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर कमलनाथ ने जताई चिंता, बोले- प्रदेश में क़ानून व्यवस्था का भय खत्म

Fri, 27 Sep 2024 07:09 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 27 Sep 2024 07:09 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध की घटना पर चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर महिला उत्पीड़न और दुष्कर्म की घटनाओं को अत्यंत निंदनीय बताया है।

विज्ञापन
MP: Kamal Nath expressed concern over the rape incidents happening in the state, said- fear of law and order i
पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र में लगातार बच्चियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस के सभी बड़े नेता सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध की घटना पर चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स (X) पर महिला उत्पीड़न और दुष्कर्म की घटनाओं को अत्यंत निंदनीय बताया है।प्रदेश में हर रोज सामने आ रही महिला उत्पीड़न और दुष्कर्म की घटनाएं अत्यंत निंदनीय हैं। छोटी-छोटी बच्चियों के साथ हो रहे कुकृत्य के समाचार अखबारों में पढ़कर सिर शर्म से झुक जाता है।
विज्ञापन



प्रदेश का कोई इलाका नहीं जहां बेटियां अपने को सुरक्षित समझे 
कमलनाथ ने अपने सोशल साइट एक पर लिखा कि प्रदेश का कोई इलाका ऐसा नहीं है जहां बेटियां और महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। इससे भी बड़ा दुर्भाग्य यह है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव @DrMohanYadav51 और उनकी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई भी कदम उठाने का इरादा नहीं रखती। असली क़ानून व्यवस्था वह होती है जिसके डर से असामाजिक तत्व इस तरह की घटनाएं अंजाम देने से डरें, लेकिन प्रदेश में क़ानून व्यवस्था का भय बिलकुल ख़त्म होता जा रहा है। मैं मुख्यमंत्री से माँग करता हूँ कि इस संबंध में उच्च स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया जाए, सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को महिला अपराधों से निपटने की विशेष ट्रेनिंग दी जाए और स्कूलों में विशेष कैंप लगाकर बेटियों को अपनी सुरक्षा के उपाय के बारे में सजग और सतर्क होने का प्रशिक्षण दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed