फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Modi will gift Dhar's PM Mitra Park on his birthday on September 17, investment proposals worth 20 thousan

MP: मोदी 17 सितंबर को जन्मदिन पर देंगे धार के पीएम मित्रा पार्क की सौगात, 20 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

Mon, 08 Sep 2025 09:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 08 Sep 2025 09:18 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को मध्य प्रदेश के धार जिले के बदनावर के भैंसोला में पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही सेवा पखवाड़े का भी शुभारंभ करेंगे। 

विज्ञापन
MP: Modi will gift Dhar's PM Mitra Park on his birthday on September 17, investment proposals worth 20 thousan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को धार जिले के बदनावर दौरे पर आएंगे। इस दिन प्रधानमंत्री का जन्मदिन भी है। वे भैंसोला गांव में पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क का भूमिपूजन करेंगे। 2,158 एकड़ भूमि पर विकसित हो रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना में अब तक 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर प्रधानमंत्री सेवा पखवाड़ा के साथ खासकर 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान का शुभारंभ करेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश में 20 आईपीएस के ट्रांसफर, धार और अशोकनगर के एसपी को हटाया

एक लाख रोजगार के अवसर
मुख्यमंत्री ने कहा कि धार क्षेत्र में हमारे किसानों को बड़ी सौगात मिलेगी। कपास पर आधारित बड़ा इंडस्ट्रियल पार्क विकसित होगा, जिससे एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष और दो लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा, कुल मिलाकर तीन लाख को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का गर्मजोशी से स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं।


ये भी पढ़ें-  MP News: भोपाल में PWD चीफ इंजीनियर के घर सत्यनारायण कथा का अनोखा आमंत्रण, सरकारी नोटशीट जारी कर बुलाया

टेक्सटाइल पार्क में 320 प्लॉट विकसित किए जा रहे 
पीपीपी मॉडल पर विकसित हो रहा यह पार्क "फार्म टू फाइबर टू फैक्ट्री टू फैशन टू फॉरेन" के विजन पर आधारित है। पार्क में कताई, बुनाई, प्रसंस्करण, रंगाई, छपाई और परिधान निर्माण की पूरी श्रृंखला स्थापित की जाएगी। इस टेक्सटाइल पार्क में 320 प्लॉट विकसित किए जा रहे हैं। इनमें 111 बड़े औद्योगिक प्लॉट 100 से 300 एकड़ तक के होंगे, जबकि 104 प्लॉट माइक्रो, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) के लिए निर्धारित हैं। पहले चरण में आंतरिक विकास कार्यों पर 750 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लॉजिस्टिक्स के लिए 30.70 हेक्टेयर में 11 प्लॉट, प्लग एंड प्ले यूनिट के लिए 27.38 हेक्टेयर में 81 यूनिट, 7.77 हेक्टेयर में 6 कमर्शियल और 33.59 हेक्टेयर में 7 रेसिडेंशियल प्लॉट विकसित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें-  MP News: गौ-शालाएं स्वावलंबी बनाना जरूरी, सीएम बोले-प्रदेश में देसी नस्ल के गोपालन को प्रोत्साहित किया जाए

देश-विदेश की बड़ी कंपनियां करेंगी निवेश
पार्क में 100 करोड़ से अधिक निवेश करने वाली कंपनियों में वर्धमान इंडस्ट्री (लुधियाना), अरविंद मिल्स (गुजरात), आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड (भीलवाड़ा समूह), पाशा पॉलीटेक्स, ओस्तवाल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज, बेस्ट कॉर्पोरेशन (तिरुपुर), नाहर स्पिनिंग मिल्स, ग्रेस वेंचर्स (इंडोरामा), मराल ओवरसीज लिमिटेड, मोहिनी हेल्थ ग्रुप (इंदौर), आयुष स्पिनटेक्स सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed