{"_id":"66f956180d1c4fc5360e187a","slug":"mp-guest-teachers-stopped-shivraj-singh-chauhan-s-convoy-once-again-gave-assurance-big-demonstration-on-oct-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp: अतिथि शिक्षकों ने रोका शिवराज सिंह चौहान का काफिला, एक बार फिर दे दिया आश्वासन, 2 अक्टूबर को बड़ा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp: अतिथि शिक्षकों ने रोका शिवराज सिंह चौहान का काफिला, एक बार फिर दे दिया आश्वासन, 2 अक्टूबर को बड़ा प्रदर्शन
Sun, 29 Sep 2024 08:44 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 29 Sep 2024 08:44 PM IST
सार
अतिथि शिक्षकों ने पूर्व सीएम शिवराज द्वारा किए गए वादे को पूरा करने की मांग लगातार कर रहे हैं। रविवार को अतिथियों ने शिवराज सिंह को अपनी पीड़ा बताई। घोषणा पूरी होगी या नहीं, इसे लेकर सवाल पूछा जिस पर शिवराज ने एक बार फिर से आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
शिवराज को अपनी पीड़ा बताते अतिथि शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के पूर्व सीएम और केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोक लिया। दरअसल रविवार को शिवराज नसरुल्लागंज जा रहे थे इस दौरान अतिथि शिक्षकों ने काफिले को रोक कर शिवराज सिंह चौहान को अपनी पीड़ा बताई। एक अतिथि शिक्षक ने महापंचायत की घोषणा पूरी होगी या नहीं, इसे लेकर सवाल पूछा जिस पर शिवराज सिंह ने एक बार फिर से आश्वासन दिया है।अतिथि शिक्षकों ने जैसे ही शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोका, सबसे पहले अतिथि शिक्षकों ने डीपीआई द्वारा उन्हें निकालने की बात बताई। जिस पर शिवराज सिंह चौहान ने आश्चर्य व्यक्त किया। अतिथि शिक्षक ने शिवराज से पूछा कि आप महापंचायत की घोषणा पूरी करवा सकते हैं तो हां या ना जो भी आपका जवाब हो आज ही हमें बता दें। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मै अपनी घोषणाएं पूरी करवाऊंगा। उन्होंने कहा कि इसे लेकर मै बात करुंगा।
शिवराज ने महापंचायत की थी ये घोषणाएं
1. अतिथि शिक्षकों को पीरियड नहीं महीने के हिसाब से मानदेय दिया जाएगा।
2. एक साल के लिए पूरा अनुबंध होगा, जो हर साल आगे बढ़ाया जाएगा।
3. शिक्षक भर्ती 25% का आरक्षण था। उसे बढ़ाकर 50% किया जाएगा।
4. हर महीने एक निश्चित तारीख पर मानदेय मिलने की व्यवस्था की जाएगी।
5. पात्रता परीक्षा लेकर अतिथि शिक्षकों को नियमित करने की दिशा में योजना बनाई जाएगी।
6. साल के बीच में कोई गैप नहीं होगा। ना तो किसी अतिथि शिक्षक की सेवा समाप्त की जाएगी।
दो अक्टूबर भोपाल में बड़ा प्रदर्शन
अतिथि शिक्षक अपनी मांगों के लेकर कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। एक बार फिर से राजधानी भोपाल में 2 अक्टूबर को अतिथि शिक्षकों का बड़ा आंदोलन है। अतिथि शिक्षकों से जुड़े सभी सोशल मीडिया ग्रुप में इसे लेकर मैसेज भेजे जा रहे हैं। जनकारी के अनुसार 1 अक्टूबर की रात से अतिथि शिक्षक भोपाल पहुंचने लगेंगे।