{"_id":"64be5c77240602316000a3fa","slug":"mp-government-transferred-nine-ias-officers-swatantra-singh-oharia-jangid-and-others-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नौ आईएएस अफसरों के तबादले, स्वतंत्र सिंह को पिछड़ा वर्ग कल्याण, ओहरिया को गृह विभाग में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नौ आईएएस अफसरों के तबादले, स्वतंत्र सिंह को पिछड़ा वर्ग कल्याण, ओहरिया को गृह विभाग में भेजा
Mon, 24 Jul 2023 04:42 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 24 Jul 2023 04:42 PM IST
सार
मध्य प्रदेश सरकार ने नौ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। उमा माहेश्वरी आर को राज्य शिक्षा केंद्र में अपर मिशन संचालक बनाया।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश का वल्लभ भवन (भोपाल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार को नौआईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। दो शोधार्थियों से छात्रावास खाली कराने के मामले में अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान से हटाए गए 2007 बैच के आईएएस अधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह को पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में उप सचिव बनाया गया है। लोकेश जांगिड़ को पर्यावरण और गत दिनों अनूपपुर से हटाए गए आईएएस अभय सिंह ओहरिया को गृह विभाग में उप सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
अनूपपुर जिले की एक आदिवासी महिला सरपंच को अभद्र शब्द कहने का वीडियो वायरल होने के एक दिन बाद ही ओहरिया को हटा दिया गया था। नगरीय विकास एवं आवास विभाग में दो अपर आयुक्त पदस्थ किए गए हैं। जेल विभाग के अपर सचिव ललित कुमार दाहिमा को कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। उमा माहेश्वरी आर को राज्य शिक्षा केंद्र की अपर मिशन संचालक की जिम्मेदारी दी गई है। काजल जावला को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा अपर मुख्य कार्यपाल अधिकारी, रोजगार गारंटी परिषद की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
स्वतंत्र कुमार सिंह सचिव सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण
ललित कुमार दाहिमा अपर सचिव, जेल अपर सचिव, कुटीर एवं ग्रामोद्योग
उमा माहेश्वरी आर उप सचिव अपर मिशन, संचालक आरएसके
शिवम वर्मा उप सचिव अपर संचालक, नगरीय विकास एवं आवास
कैलाश वानखेड़े उप सचिव अपर संचालक, नगरीय विकास एवं आवास
लोकेश जांगिड़ अपर मिशन संचालक, आरएसके उप सचिव, पर्यावरण
काजल जालवा उप सचिव अपर सीईओ रोजगार गारंटी परिषद
आकाश सिंह उप सचिव उप सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
अभय सिंह ओहरिया उप सचिव उप सचिव गृह विभाग
