फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Foundation Day: Monali Thakur to Perform as 71 Children Sing Vande Mataram at State Celebrations

एमपी: मोनाली ठाकुर के सुरों से गूंजेगा राज्योत्सव, 71 बच्चों के सामूहिक वंदे मातरम से होगा समारोह का आगाज

Sat, 31 Oct 2026 06:52 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 31 Oct 2026 06:52 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर भोपाल में तीन दिन तक संस्कृति, संगीत और विकास का उत्सव मनेगा। राज्योत्सव में मोनाली ठाकुर की सुगम संगीत प्रस्तुति, 71 बच्चों का सामूहिक वंदे मातरम, 102 मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और 165 किसानों को पुरस्कार दिए जाएंगे।
 

विज्ञापन
MP Foundation Day: Monali Thakur to Perform as 71 Children Sing Vande Mataram at State Celebrations
कलाकारों ने निकाली सांस्कृतिक गौरव यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस का तीन दिवसीय समारोह रविवार से शुरू हो रहा है। 1 से 3 नवंबर तक चलने वाले इस राज्योत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार शाम 6:30 बजे लाल परेड ग्राउंड में करेंगे। समारोह में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता गायिका मोनाली ठाकुर सुगम संगीत की प्रस्तुति देंगी। वहीं, 71 बच्चे सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन करेंगे। मध्यप्रदेश पुलिस बैंड की प्रस्तुति और आतिशबाजी भी समारोह के आकर्षण होंगे। मुख्यमंत्री रविवार सुबह 11 बजे लाल परेड ग्राउंड में आधुनिक कृषि प्रदर्शनी, विकास दीर्घा, महिला उद्यमिता मंडप और देशज व्यंजन मेले का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शाम को मुख्य सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर वे प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की बधाई देने के साथ विकास और जनकल्याण से जुड़े संकल्पों की जानकारी भी देंगे। इस साल राज्योत्सव की थीम 'विरासत से विकास के पथ की ओर अग्रसर प्रदेश' रखी गई है। इसके जरिए प्रदेश की आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और जनजातीय विरासत के साथ कृषि, उद्योग, पर्यटन, तकनीक और रोजगार के क्षेत्र में हो रहे विकास को प्रदर्शित किया जाएगा। तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोक एवं जनजातीय नृत्य, वाद्यवृंद, प्रदर्शनियों और देशज व्यंजनों का आयोजन होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: कूना में चीते की मौत पर बड़ी कार्रवाई, दो रेंजर समेत छह वनकर्मी सस्पेंड, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


102 विद्यार्थियों को मिलेगी एक-एक लाख की छात्रवृत्ति
स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के 102 मेधावी विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति और प्रशस्ति-पत्र प्रदान करेंगे। श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की इस योजना के तहत प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को एक लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। जिलों में खंडवा से सबसे ज्यादा छह विद्यार्थियों का चयन हुआ है। अशोकनगर, बड़वानी, नर्मदापुरम, सिवनी, सिंगरौली और उमरिया से चार-चार विद्यार्थी चुने गए हैं। वहीं, बुरहानपुर, छतरपुर, गुना, झाबुआ, कटनी, मऊगंज, सागर, सतना, श्योपुर और उज्जैन से तीन-तीन विद्यार्थियों का चयन हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, मोहन यादव समेत भाजपा के दिग्गज रहे मौजूद

165 किसानों को मिलेंगे ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर
समारोह में किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज के 165 विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रदेश के करीब 40 हजार किसानों ने हिस्सा लिया था। इनमें शत-प्रतिशत अंक पाने वाले 15,298 प्रतिभागियों की मेरिट के आधार पर लॉटरी से 55 जिलों के 165 विजेताओं का चयन किया गया है। प्रत्येक जिले के तीन विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। पहले स्थान पर आने वाले को ट्रैक्टर, दूसरे स्थान पर बुलेट मोटरसाइकिल और तीसरे स्थान पर ई-स्कूटर मिलेगा। इस तरह कुल 55 ट्रैक्टर, 55 बुलेट और 55 ई-स्कूटर वितरित किए जाएंगे। भोपाल के विजेताओं को मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे, जबकि अन्य जिलों में प्रभारी मंत्री पुरस्कार देंगे।


ये भी पढ़ें- एक एकड़ खेत, पत्नी के नाम दो करोड़ का मकान... 50 चुनाव लड़ चुके कांते सयन्ना ने एमपी से लिया राज्यसभा का फॉर्म

राजा भोज के भोपाल की दिखेगी तस्वीर, देशज व्यंजनों का भी स्वाद
लाल परेड ग्राउंड में लगाई जा रही प्रदर्शनियों में राजा भोज के भोपाल विषय पर तैयार 160 वॉटर कलर चित्रों की प्रदर्शनी खास आकर्षण होगी। वरिष्ठ चित्रकारों ने ये चित्र कार्यशाला के दौरान तैयार किए हैं। इनके जरिए भोपाल की प्राचीन विरासत को दिखाया जाएगा। आधुनिक कृषि प्रदर्शनी में उन्नत बीज, जैविक इनपुट, स्मार्ट सिंचाई और एग्री-स्टार्टअप के नवाचार प्रदर्शित होंगे। महिला उद्यमिता मंडप और किसान बाजार में स्व-सहायता समूहों के उत्पाद और हस्तशिल्प बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं, स्वाद-देशज व्यंजन मेले में मालवा, निमाड़, बुंदेलखंड, बघेलखंड और महाकौशल के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद मिलेगा। यह मेला प्रतिदिन दोपहर 12 से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: बिरसा मुंडा जयंती पर भाजपा मनाएगी जनजातीय गौरव सप्ताह, 11 से 18 नवंबर तक होंगे आयोजन

400 से ज्यादा कलाकारों ने निकाली सांस्कृतिक गौरव यात्रा
राज्योत्सव के पूर्वरंग कार्यक्रम के तहत शनिवार को भोपाल के अलग-अलग मार्गों पर सांस्कृतिक गौरव यात्राएं निकाली गईं। इनमें 400 से अधिक लोक एवं जनजातीय कलाकार शामिल हुए। पहली यात्रा ज्योति टॉकीज से शुरू होकर बोर्ड ऑफिस चौराहा, 10 नंबर मार्केट, शाहपुरा लेक, कोलार रोड, नेहरू नगर और नीलबड़ होते हुए रातीबड़ पहुंची। दूसरी यात्रा बैरसिया से शुरू होकर नादरा बस स्टैंड, अशोका गार्डन, गोविंदपुरा, पिपलानी और अयोध्या नगर होते हुए आनंद नगर में समाप्त हुई। यात्राओं में गोंड, बैगा, भारिया, भील, कोरकू और सहरिया जनजातियों के पारंपरिक नृत्यों के साथ मटकी, बधाई, काठी, घूमर, भांगड़ा, पंथी और लेझिम जैसे लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां हुईं। कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा और वाद्ययंत्रों के साथ प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता की झलक पेश की।

71 बच्चों के गायन से होगा मुख्य समारोह का आगाज
रविवार शाम मुख्य समारोह की शुरुआत 'देशराग' कार्यक्रम से होगी। इसमें 71 बच्चे सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन करेंगे। इसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस बैंड राष्ट्रगान की प्रस्तुति देगा। कार्यक्रम के अंत में आतिशबाजी होगी। सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर होंगी। वे मुंबई के अपने साथी कलाकारों के साथ सुगम संगीत प्रस्तुत करेंगी। मोनाली ठाकुर फिल्म 'लुटेरा' के गीत 'सवार लूं' और 'दम लगा के हईशा' के गीत 'मोह मोह के धागे' से खास पहचान बना चुकी हैं। उनकी प्रस्तुति के साथ राज्योत्सव की पहली शाम संगीत और सांस्कृतिक रंगों से सजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed