{"_id":"69fcbee951c0d9e47d05b398","slug":"mp-food-minister-counters-congress-s-blockade-rajput-says-congress-should-stop-politicizing-farmers-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: कांग्रेस के चक्काजाम पर खाद्य मंत्री का पलटवार, राजपूत बोले-किसानों के नाम पर राजनीति बंद करे कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: कांग्रेस के चक्काजाम पर खाद्य मंत्री का पलटवार, राजपूत बोले-किसानों के नाम पर राजनीति बंद करे कांग्रेस
Thu, 07 May 2026 10:03 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Thu, 07 May 2026 10:03 PM IST
सार
किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन पर खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसान हित में काम कर रही है, जबकि कांग्रेस केवल राजनीति कर रही है। उन्होंने गेहूं खरीदी, बोनस और किसान योजनाओं का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर किसानों को भ्रमित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर लगे हैं गंभीर आरोप।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शन पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रही है, जबकि भाजपा सरकार लगातार किसान हित में फैसले लेकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है। मंत्री राजपूत ने कहा कि कांग्रेस को सड़क पर प्रदर्शन करने के बजाय खरीदी केंद्रों पर जाकर किसानों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कम से कम किसानों को एक गिलास ठंडा पानी ही पिला दें, इससे उन्हें राहत मिलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने और राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़ें- MP News: एमपी में अगले एक साल का रोडमैप तय करेंगे CM यादव, 45 बड़े मुद्दों पर विभागों से मांगी कार्ययोजना
राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किसानों के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि मध्य प्रदेश सरकार 40 रुपये बोनस देकर किसानों से 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी कर रही है। खाद्य मंत्री राजपूत ने कहा कि कांग्रेस को किसानों से अपने पुराने वादों और कथित वादाखिलाफी के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने किसान सम्मान निधि, शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण, सिंचाई विस्तार और बोनस जैसी योजनाओं के जरिए किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने का काम किया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 19.04 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है और 3623 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। सरकार के अनुसार अब तक 8.42 लाख किसानों से 47 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। किसानों को समर्थन मूल्य और बोनस के रूप में बड़ी राशि का भुगतान भी किया गया है। मंत्री ने कहा कि किसानों की सुविधा को देखते हुए गेहूं उपार्जन की अंतिम तिथि 23 मई तक बढ़ा दी गई है।