फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Family members of the accused of love jihad are threatening the victim

MP: लव जिहाद के आरोपी के परिजन पीड़िता को धमका रहे,छात्राओं से खुश करने की डिमांड करने वाले डायरेक्टर को हटाया

Fri, 30 May 2025 11:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 30 May 2025 11:23 PM IST
सार

भोपाल के निजी कॉलेज में लव जिहाद मामले में आरोपी अली खान के परिजन पीड़िताओं पर केस वापस लेने का दबाव बनाकर पैसों का लालच दे रहे हैं। डायरेक्टर अरुण पांडेय पर छात्राओं से अश्लील व्यवहार और अनुचित मांगों के आरोप लगे, जिस पर उन्हें पद से हटा दिया गया।

विज्ञापन
MP: Family members of the accused of love jihad are threatening the victim
Love Jihad - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल

विस्तार

राजधानी भोपाल के कोकता क्षेत्र में स्थित निजी कॉलेज की छात्राओं के साथ हुए लव जिहाद मामले में एक और सनसनीखेज जानकारी निकलकर सामने आ रही है। अशोका गार्डन थाने में दर्ज लव जिहाद के मामले में आरोपी अली खान के परिजनों ने एक पीड़िता को 20 हजार रुपये प्रति माह का लालच दे रहे हैं। वे एक मुश्त दो लाख लेकर अली खान के खिलाफ शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। उधर, इसी कॉलेज के विधि विभाग के डायरेक्टर अरुण पांडेय को छात्राओं से खुश करने की मांग करने पर कॉलेज प्रबंधन ने शुक्रवार को पद से हटा दिया।
विज्ञापन


बता दें, एक लव जिहाद पीड़िता ने अशोका गार्डन थाने में अली खान व अन्य आरोपियों के खिलाफ लव जिहाद का प्रकरण दर्ज कराया है। पीड़िता अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रहती थी। प्रकरण दर्ज कराने के बाद वह कमरा छोड़कर दूसरी कॉलोनी में रहने चली गई। इसके बाद आरोपी अली खान का भाई, मां और विदेश से आई मामी पीड़िता के ऑफिस पहुंच गईं। पीड़िता वर्तमान में एक निजी कंपनी में काम करती है। उससे मिलने के बाद आरोपी अली के परिजनों ने 20 हजार रुपये महीना खर्च लेकर प्रकरण वापस लेने के लिए दबाव बनाया। पीड़िता नहीं मानी तो दो लाख रुपये एकमुश्त तक देने को तैयार हो गए। ऐसा नहीं करने पर पीड़िता की भी जिंदगी पुलिस और अदालत का चक्कर काटकर खराब होने का हवाला देकर धमकी भरे लहजे में समझाया भी।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक के पोते के अपहरण में चचेरे दादा समेत तीन गिरफ्तार, फिरौती में डेढ़ किलो सोना मांगा था
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकाने का प्रयास एक पीड़िता नहीं दो पीड़िताओं के साथ किया गया है। पीड़िताओं ने अशोका गार्डन पुलिस को इस संबंध में सूचना दी है, लेकिन अभी तक कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। पीड़िताओं ने पुलिस को बताया है कि आरोपी अली खान का भाई फराज, उसकी मां और यूके में रहने वाली मामी पीड़िताओं से मिली थीं। 

ये भी पढ़ें-  शादी में गया युवक दोस्तों के सामने स्वीमिंग पूल में डूबा, फॉर्म हाउस में पार्टी के दौरान हादसा

चार छात्राओं ने की डायरेक्टर के खिलाफ शिकायत
बता दें, गुरुवार को इसी निजी कॉलेज के डायरेक्टर अरुण पांडेय के खिलाफ विधि विभाग की चार छात्राओं ने पिपलानी थाने में शिकायत की थी कि वह अटेंडेंस शार्ट होने का हवाला देकर फॉर्म फारवर्ड नहीं कर रहे हैं। फार्म फॉरवर्ड करने के लिए वे खुश करने की डिमांड करते हैं। इतना ही नहीं वे छात्राओं से अश्लील बातें करते हुए बैड टच करते हैं। बता दें, इसी कॉलेज की आधा दर्जन से अधिक छात्राओं के साथ फरहान खान नाम के छात्र ने गिरोह बनाकर लव जिहाद किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed