फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election: Medical board formed to get exemption from election duty due to health reasons, will remain worki

MP Election: स्वास्थ्य कारणों से चुनाव ड्यूटी में छूट के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन, तीन दिन रहेगा कार्यरत

Fri, 13 Oct 2023 08:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 13 Oct 2023 08:21 PM IST
सार

 
राजधानी भोपाल में स्वास्थ्य कारणों से चुनाव ड्यूटी से छूट प्राप्त करने के लिए आवेदनों के परीक्षण एवं प्रमाण पत्र जारी करने मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। 

विज्ञापन
MP Election: Medical board formed to get exemption from election duty due to health reasons, will remain worki
जेपी अस्पताल में बच्चियों को भर्ती कराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रभाकर तिवारी के निर्देशानुसार विधान सभा निर्वाचन 2023 के दौरान स्वास्थ्य कारणों के आधार पर चुनाव ड्यूटी में छूट प्राप्त करने  के लिए आवेदनों के परीक्षण एवं प्रमाण पत्र जारी किये जाने के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। मेडिकल बोर्ड प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को जयप्रकाश जिला चिकित्सालय भोपाल में कार्य करेगा। 
विज्ञापन


जारी आदेशानुसार सोमवार को डॉ. राकेश श्रीवास्तव अध्यक्ष जिला मेडीकल बोर्ड, डॉ. शाहवर खान मेडीकल विशेषज्ञ, डॉ. निशा मिश्रा नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. प्रमेंद्र शर्मा अस्थि रोग विशेषज्ञ और  डॉ. बलराम उपाध्याय आर.एम.ओ. को सदस्य बनाया गया है। 
विज्ञापन


बुधवार को डॉ. राकेश श्रीवास्तव अध्यक्ष जिला मेडीकल बोर्ड,  डॉ. योगेन्द्र श्रीवास्तव मेडीकल विशेषज्ञ, डॉ. नीलू गुप्ता नेत्र रोग विशेषज्ञ,  डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी अस्थि रोग विशेषज्ञ और डॉ. बलराम उपाध्याय आर.एम.ओ. को सदस्य बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को  डॉ. राकेश श्रीवास्तव को अध्यक्ष जिला मेडीकल बोर्ड, डॉ. वी. के. दुबे मेडीकल विशेषज्ञ, डॉ. सीमा सिंह नेत्र रोग विशेषज्ञ,  डॉ. के. के. देवपुजारी अस्थि रोग विशेषज्ञ और डॉ. बलराम उपाध्याय आर. एम. ओ. को मेडीकल बोर्ड में सदस्य बनाया गया है। 


उपरोक्तानुसार अधिकारी / कर्मचारी आवेदकों को मेडीकल परीक्षण कर प्रमाण पत्र जारी करेंगे। शोभनाथ दुबे प्रभारी मेडीकल बोर्ड इस संबंध में प्राप्त सभी आवेदनों / प्रमाण पत्रों का रिकार्ड संधारण करेंगे।  उपरोक्त विशेषज्ञ अन्य विभाग के विशेषज्ञ से समन्वय स्थापित कर स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी करेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed