फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election: It is mandatory to print the name, address and number of the printer and publisher on pamphlets a

MP Election: पोस्टर-पैम्फलेट पर मुद्रक एवं प्रकाशक का नाम, पता और सामग्री की संख्या प्रिंट करना अनिवार्य

Tue, 10 Oct 2023 04:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 10 Oct 2023 04:58 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख के एलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अब जनप्रतिनिधियों के लिए पोस्टर, पैम्फलेट, बैनर, पर्चे प्रकाशित करने में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
MP Election: It is mandatory to print the name, address and number of the printer and publisher on pamphlets a
भोपाल कलेक्टर ऑफिस में प्रकाशक और मुद्रकों की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल एडीएम प्रकाश सिंह चौहान एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रविशंकर राय की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रकाशकों एवं मुद्रकों की बैठक हुई। इसमें उनको अधिकारियों की तरफ से इस अवसर पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा-127 (क) और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में जारी किये गये दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


निर्देशों के उल्लंघन पर 6 माह की सजा 
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशानुसार पैम्फलेट, पोस्टर्स, पर्चे आदि प्रचार अथवा प्रिंट सामग्री पर मुद्रक एवं प्रकाशक का नाम और पता लिखा जाना अनिवार्य होगा। प्रकाशित सामग्री की प्रतियां निर्वाचन कार्यालय में भी जमा की जाना होगी। प्रिंट सामग्री में संख्या भी अंकित करना होगी। उल्लघंन पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। इसमें 06 माह तक का कारावास, 2 हजार रूपये तक का जुर्माना अथवा दोनों से दंडित किये जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन


प्रकाशित सामग्री पर सख्या अंकित करना अनिवार्य 
बैठक में निर्देश दिये गये कि शुचितापूर्ण निर्वाचन के लिए यह अनिवार्य है कि सभी प्रकाशक एवं मुद्रक प्रिंट एवं प्रचार सामग्री में मुद्रक एवं प्रकाशक का नाम, पता, प्रसारित की जाने वाली सामग्री की संख्या अनिवार्य रूप से अंकित करें। प्रकाशित सामग्री की प्रतियां जिला निर्वाचन कार्यालय तथा व्यय लेखा शाखा में जमा करना जरूरी होगा। मुद्रित एवं प्रकाशित सामग्री के आधार पर खर्चा प्रत्याशी के व्यय लेखा में जोड़ा जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली सामग्री न करें प्रकाशित
बैठक में अधिकारियों ने कहा कि कोई भी प्रकाशक एवं मुद्रक ऐसी सामग्री प्रकाशित नहीं करें जिससे कि आचार संहिता का उल्लघंन होता हो। समाज में घृणा फैलाने, धार्मिक भावनाओं को भड़काने सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री किसी भी हाल में प्रकाशित नहीं की जाये। निर्धारित प्रारूप में जिला निर्वाचन कार्यालय को जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed