फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election: Digvijay said - The sanctum sanctorum of Mahakal temple has been closed for common devotees for f

MP Election: दिग्विजय बोले- चार माह से महाकाल मंदिर का गर्भगृह आम भक्तों के लिए बंद, वीआईपी के लिए खुला

Mon, 09 Oct 2023 09:15 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 09 Oct 2023 09:15 AM IST
सार

 
उज्जैन में महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं के लिए चार माह से प्रवेश बंद होने का मामला दिग्विजय सिंह ने उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री, मंत्री और उनके रिश्तेदारों के लिए प्रवेश हमेशा खुला रहता है।

विज्ञापन
MP Election: Digvijay said - The sanctum sanctorum of Mahakal temple has been closed for common devotees for f
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्यसभा सांसद और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने रविवार मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार के मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगाया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि पिछले चार माह से उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आम भक्तों का प्रवेश बिल्कुल बंद है। जबकि ये दर्शन सशुल्क 750 रुपये में होते हैं, फिर भी बंद है। लेकिन मुख्यमंत्री, भाजपा सरकार के मंत्री और उनके रिश्तेदारों, बड़े उद्योगपतियों, भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के लिए गर्भगृह हमेशा खुला रहता है। वे दर्शन करते हैं, जो कि आम श्रद्धालुओं के साथ और उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ है। 
विज्ञापन


कांग्रेस की सरकार बनने पर दर्शन शुल्क समाप्त करेंगे 
दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा कि कमलनाथ और जयवर्धन ने यहां घोषणा कर रखी है कि प्रदेश सरकार बनते ही सभी दर्शन शुल्क समाप्त कर दर्शन नि:शुल्क किए जाएंगे। मंदिर में लगभग दो लाख लोग पूरे देश और प्रदेश से रोजाना दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन गर्भ गृह में प्रवेश नहीं कर पाते। यह सब प्रतिबंध जानबूझकर के सावन माह के बहाने चार माह के लिए लगाया था, लेकिन यह अभी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed