{"_id":"653a7621ab0b0026030f4019","slug":"mp-election-cm-said-in-jait-budhani-shivraj-every-person-here-contests-the-election-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: जैत-बुधनी में सीएम की सभा, बोले- यहां का हर शख्स शिवराज, वही लड़े चुनाव, मैं वोट मांगने नहीं आऊंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: जैत-बुधनी में सीएम की सभा, बोले- यहां का हर शख्स शिवराज, वही लड़े चुनाव, मैं वोट मांगने नहीं आऊंगा
Thu, 26 Oct 2023 07:52 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 26 Oct 2023 07:52 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि "बुधनी का नागरिक शिवराज सिंह है और यह चुनाव उसे ही लड़ना है। मैं आज मिलने आया हूं, वोट मांगने नहीं आऊंगा। अब चुनाव बाद ही आऊंगा।"
विज्ञापन
जैत और बुधनी में सीएम शिवराज ने सभा को संबोधित किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को अपनी जन्मभूमि जैत और कर्मभूमि बुधनी विधानसभा सीट में रोड शो एवं जनसभा की। मुख्यमंत्री ने जैत की अपनी जन्मभूमि में जाकर माथा टेका, शाहगंज में जनसभा की और प्रचार अभियान शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि "बुधनी का नागरिक शिवराज सिंह है और यह चुनाव उसे ही लड़ना है। मैं आज मिलने आया हूं, वोट मांगने नहीं आऊंगा। अब चुनाव बाद ही आऊंगा।"
मुख्यमंत्री ने बकतरा में आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बकतरा की इस पवित्र धरती पर मुझे कहते हुए गर्व है कि एक समय जब मैं कुछ नहीं था तब यहां "दुकान हटाओ अभियान" चला था और तब हमने सबको कहा था कि चलो बुधनी घेरेंगे। हम बुधनी पहुंच ही नहीं पाए थे, उससे पहले ही एसडीओ आ गए थे और दुकान बच गईं। हम तब से लड़ते चले आए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अपने काम से मैंने आपका, मान, सम्मान और शान पूरे मध्यप्रदेश, देश और दुनिया में बढ़ाया है। आज अपना क्षेत्र पूरे हिंदुस्तान में जाना जाता है। शाहगंज के ग्राम जैत के इसी धरती पर पैदा हुआ और इसी धरती मां के आशीर्वाद के कारण आज इतने ऊपर पहुंच कर काम कर रहा हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बचपन में जब से होश संभाला शायद मैं खेला-कूदा भी नहीं था। इमरजेंसी में जेल चला गया और उसके बाद लगातार आपके साथ मिलकर संघर्ष करता रहा और आप सभी ने मिलकर मुझे स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
अगर मैंने आपका मान सम्मान बढ़ाया है तो आशीर्वाद दो : शिवराज
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर सच्चे मन से मैंने आपकी सेवा की है तो मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए। यही मेरी जन्मभूमि है, यही मेरी कर्मभूमि है। सीएम शिवराज ने कहा कि आप सब ही मेरा परिवार हो, यही मेरा घर है, आज मैं भाषण देने नहीं आया हूं। मैं तो यह कहने आया हूं अब मैं सीधे चुनाव के बाद ही आऊंगा, अपना काम संभालो क्योंकि यहां तुम ही शिवराज हो। मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने आपका नाम डूबने नहीं दिया आज अपना क्षेत्र पूरे हिंदुस्तान में जाना जाता है। शिवराज कहां से है..? ग्राम जैत शाहगंज। इसी धरती पर पैदा हुआ और इसी धरती मां के आशीर्वाद के कारण आज इतने ऊपर पहुंच कर काम कर रहा हूं।
चुनाव के लिए जनता ने दी सहयोग निधि
मुख्यमंत्री बुधनी में पहुंचे तो विधानसभा क्षेत्र के गांव- गांव ने उनके चुनाव लड़ने के लिए सहयोग निधि इकट्ठा की। दिलचस्प बात यह है कि जनता ने बढ़-चढ़कर सहयोग निधि भी दी। बुधनी में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिला, युवा और बुजुर्ग शिवराज को चुनाव लड़ने के लिए पैसे और आशीर्वाद देते हुए दिखाई दिए। महिलाओं ने 10, 20, 50 और 100 रुपये तक दिए। सभी गांवों के लोगों ने गांव से पैसा इकट्ठा करके चुनाव लड़ने के लिए सहयोग निधि दी।
जगह-जगह हुआ स्वागत
सीएम ने आज बुधनी के इन गांवों में रोड शो किया। पीलीकरार, पातालखो, तालपुरा, बैरखेडी, बैरखेडी, महूकला, देवगांव, होलीपुरा, पांडाडो, करंजीखेडा, जलखेडा, खांडावड, उचाखेडा, वीवदा, मकोडिया, निनोर, सततुमडी, वांया, ओंडिया, सतार, दीपखेडा, नकटीतलाई, पानगुराडिया, माथनी, पाथौडा, नीलकछार, धनकोट, गांजित, सलकनपुर, आंवलीघाट, मरदानपुर, जाजना, माठागांव, मोंगरा, पांगरा, फुलाडा, मालीवायां, रेहटी नगर, इटावाजदीद, बोरघाटी, कलवाना नहर, कलवाना जोड, रमगढ़ा, सतराना, रथ सभा, सोसाईटी टप्पर, खनपुरा जोड, नन्दगांव जोड, अकाव्लया, राला, तिलाडिया जोड, भैरूदां नगर, बकतरा। हर जगह पुष्पवर्षा से उनका स्वागत किया गया।