फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election BSP forms alliance with Gondwana Gantantra Party Mayawati party will contest elections on 178 seat

MP Election: BSP ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ किया गठबंधन, 178 सीटों पर चुनाव लड़ेगी मायावती की पार्टी

Sat, 30 Sep 2023 04:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 30 Sep 2023 04:27 PM IST
सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा 2023 के लिए छोटे दल एकजुट होकर बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए मैदान में सामने आ रहे हैं। शनिवार को बहुजन समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। बीएसपी 178 और जीजीपी 52 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी।

विज्ञापन
MP Election BSP forms alliance with Gondwana Gantantra Party Mayawati party will contest elections on 178 seat
BSP ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ किया गठबंधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुजन समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने चुनावी गठबंधन करते हुए मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर एक साथ चुनाव लड़ने का एलान किया है। दोनों ही दलों ने आपसी सहमति से सीटों का बंटवारा कर लिया है। ये जानकारी शनिवार को बीएसपी और जीजीपी की संयुक्त प्रेसवार्ता में दी गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


वार्ता में बीएसपी की ओर से राज्यसभा सांसद इंजीनियर रामजी गौतम, इंजी. रमाकांत पिप्पल, प्रदेश अध्यक्ष बसपा मप्र सीएल वंशकार और जोन प्रभारी उपस्थित रहे। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से बलवीर सिंह तोमर राष्ट्रीय महासचिव, अमान सिंह पोर्ते प्रदेश अध्यक्ष, इंजी कमलेश टेकाम प्रदेश महासचिव उपस्थित रहे। बीएसपी मध्यप्रदेश के अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने बताया कि उनकी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ मिलकर चुनाव लडेंगे। इसके लिए उन्होंने आपसी सहमति से 230 विधानसभा सीटों को आपस में बांट लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इस नए गठबंधन के अनुसार, बीएसपी प्रदेश में 178 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी, जबकि जीजीपी शेष 52 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाएगी। सभी सीटों पर दोनों ही दल एक दूसरे का समर्थन करेंगे। गौरतलब है कि 2018 के चुनाव में मध्यप्रदेश में बीएसपी ने दो सीटें आपने खाते में की थीं। 




ये बोले नेता, बनेगी सरकार
दोनों पार्टी के नेताओं ने कहा कि आने वाले चुनावों में मप्र में दलित आदिवासियों एवं बहन-बेटियों पर अत्याधिक हो रहे अन्याय-अत्याचारों का अंत करने बसपा और गोगंपा के गठबंधन की सरकार बनेगी। बीजेपी- कांग्रेस की तानाशाही पूंजीवादी सरकार का अंत होगा और गरीबों को न्याय मिलेगा।

ये सीटें जीजीपी की
रहली, देवरी, चितरंगी, धोहनी, ब्योहारी, जैतपुर, कोतमा, पुष्पराजगढ़, बांधवगढ़, मानपुर, बड़वारा, बरगी, शाहपुरा, डिंडौरी, बिछिया, निवास, बेहर, परसवाड़ा, सिवनी, केवलारी, लखनादौन, जुन्नारदेव,  अमरवाड़ा, चौरई, परासिया, पांढुर्णा, गोटेगांव, अमला, घोड़ाडोंगरी, भेसदेही, बैतूल, टिमरनी, सिवनी, मालवा, भोजपुरी, सिलवानी, बुधनी, खातेगांव, विजयरावगढ़, झाबुआ, थांदला, सेंधवा, पानसेमल, राजपुर, सरदारपुर, धर्मपुरी, कुक्षी, बदनावर, धार, भीकनगांव, भगवानपुर, महू और अलीराजपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed