फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election Another video of Union Minister Tomar's son goes viral, State President VD Sharma calls it fake

MP Election 2023: केंद्रीय मंत्री तोमर के बेटे का एक और वीडियो वायरल, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया फेक

Mon, 13 Nov 2023 04:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 13 Nov 2023 04:21 PM IST
सार

प्रदेश अधिक वीडी शर्मा ने सोमवार को प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए जो भी हथकंडे अपना रही है वे सब विफल रहेंगे। उन्होंने राहुल गांधी के भोपाल दौरे और संकल्प पत्र को लेकर भी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
MP Election Another video of Union Minister Tomar's son goes viral, State President VD Sharma calls it fake
भाजपा के मीडिया सेंटर में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने चर्चा की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र तोमर का एक और विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इसे कांग्रेस का षड्यंत्र बताया है। उन्होंने वीडियो को पूरी तरह से फेक बताते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए कांग्रेस फेक वीडियो जारी कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही ऐसे फेक वीडयो जारी किए जा रहे हैं। इसकी शिकायत की गई है। वीडियो की जांच की जा रही है। उन्होंने कांग्रेस को चेताते हुए कहा कि इन हथकंडों से चुनाव नहीं जीता जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी ही है। कांग्रेस के 15 महीने की सरकार में 281 करोड़ ऑन रिकॉर्ड पकड़े गए थे। 
विज्ञापन


राहुल पर बोले वीडी
पीएम मोदी के जवानों के बीच जाकर दिवाली मनाने पर उदित राज के बयान पर शर्मा ने कहा कि इन्हें तो हर चीज में राजनीति दिखती है। ये तो केवल सेना पर प्रश्न खड़ा करने का काम करते हैं। देश में सभी कुछ लोगों में अंग्रेजों की जीन्स हैं। राहुल गांधी के दौरे पर शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी चाहे कुछ भी कर लें इस बार भोपाल की उत्तर विधानसभा भी भाजपा जीतेगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के संकल्प पत्र पर वीडी शर्मा ने कहा कि मोदी की गारंटी - भाजपा का भरोसा
भाजपा ने जो कहा वो किया। मध्यप्रदेश में भाजपा ही विकल्प है। गारंटी की गारंटी ही मोदी की गारंटी है। शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि तथाकथित लोग लाडली बहना योजना को लेकर झूठ बोल रहे हैं। हमने जो कहा है वो करेंगे। बहनों को 3000 रुपये दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed