फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Narottam said - Whenever the issue of terrorism comes up, Digvijay is seen in the frontline

MP Election 2023: गृहमंत्री नरोत्तम बोले- जब भी आतंकवाद का मुद्दा आता है दिग्विजय फ्रंटलाइन में दिखते हैं

Fri, 13 Oct 2023 02:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 13 Oct 2023 02:10 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी को दिग्विजय सिंह के विवादित बयान का इंतजार रहता है। जैसे ही वे कोई बयान देते हैं भाजपा उसे लपक लेती है। इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है। दिग्विजय सिंह का पीएफआई पर बयान सामने आते ही भाजपा के नेता उन पर हमलावर हो गए हैं। उन्हें आतंकियों का समर्थक बता रहे हैं। 
 

विज्ञापन
MP Election 2023: Narottam said - Whenever the issue of terrorism comes up, Digvijay is seen in the frontline
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीएफआई पर दिग्विजय सिंह का बयान सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी चारों तरफ से दिग्विजय सिंह और कांग्रेस को घेरने में जुट गई है। गृहमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक सभी दिग्विजय सिंह के सहारे कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं। शुक्रवार को भी गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रेसवार्ता कर दिग्विजय सिंह और कांग्रेस को आतंकियों का समर्थक बताया। उन्होंने कहा कि हमास और पीएफआई तो बहाना है कांग्रेस आतंकियों को बचाना चाहती है। हमास ने जब इस्राइल पर आक्रमण किया तब इनमें से किसी का एक शब्द नहीं निकला। मिश्रा ने सवाल उठाते हुए कहा, जो मामला अदालत में हो उसे दिग्विजय सिंह कैसे क्लीन चिट दे सकते हैं। खरगे जी, राहुल जी और प्रियंका जी को ये स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे दिग्विजय सिंह के बयान से संतुष्ट हैं। 
विज्ञापन


बंटाधार करके ही मानेंगे
मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी अभी तक क्यों शांत हैं, समझ नहीं आता। उन्हें साफ करना चाहिए कि क्या वे दिग्विजय के बयान से सहमत हैं कि नहीं। दिग्विजय सिंह कांग्रेस का बंटाधार करके ही मानेंगे। ऐसा पहली बार नहीं है। जब भी ऐसे विषय आते हैं दिग्विजय सिंह हमेशा फ्रंटलाइन में खड़े दिखते हैं। ये गाय पर सवाल उठा देते हैं पर कभी बकरी पर सवाल क्यों नहीं उठाते हैं। ये केवल तुष्टीकरण करते हैं जाकिर नाइक को शांतिदूत और ओसामा को जी कहते हैं।
विज्ञापन


जातिगत जनगणना दिग्विजय की उपज
मिश्रा ने आगे कहा कि ये आतंकियों की मौत पर आंसू बहाते हैं। मुस्लिमों को डर दिखाकर इकट्ठा करो और हिंदू को जातियों में बांटो की दोमुंही राजनीति करते हैं। कांग्रेस का यही फसाना है आग भी लगाना है और आंसू भी बहाना है। ये वही दिग्विजय सिंह हैं जो कहते हैं, केंद्र में सरकार बनने पर धारा 370 फिर से लगाएंगे। ये किस आधार पर कहते हैं कि पीएफआई के 97 फीसदी लोग निर्दोष हैं। जबकि पीएफआई घोषित आतंकी संगठन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दिग्विजय सिंह ही हैं जिनके शासन काल में सिमी का नेटवर्क मध्यप्रदेश में पैर पसार रहा था। कांग्रेस ने जिस हमास का समर्थन किया उसका समर्थन तो किसी मुस्लिम देश ने भी नहीं किया। जातिय जनगणना भी दिग्विजय सिंह जैसों की ही सोच की उपज है जो हिंदू को बांटकर राज करना चाहते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed