फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: VJP's Manish Pandey comes out in support of Congress candidate PC Sharma.

MP Election 2023: VJP में पड़ी फूट; त्रिकोणीय मुकाबला खत्म, मनीष पांडे ने दिया नारायण त्रिपाठी को बड़ा झटका

Fri, 03 Nov 2023 12:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 03 Nov 2023 12:07 PM IST
सार

MP Election 2023: प्रदेश की करीब 40 सीटों पर विंध्य जनता पार्टी (VJP) चुनाव लड़ रही है। इनमें भोपाल की दक्षिण सीट भी शामिल है। VJP ने यहां से मनीष पांडे को उतारा था, लेकिन अब पांडे ने अपना समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा को देने का एलान कर दिया है।

विज्ञापन
MP Election 2023: VJP's Manish Pandey comes out in support of Congress candidate PC Sharma.
VJP के नारायण त्रिपाठी। - फोटो : social media

विस्तार

पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही विंध्य जनता पार्टी (VJP) में चुनाव से पहले ही दरार पड़ने लगी है। पार्टी के उम्मीदवार मनीष पांडे ने एन वक्त पर पार्टी को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, बीजेपी-कांग्रेस को टक्कर देने के लिए भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी से बगावत कर विंध्य जनता पार्टी बनाकर करीब 40 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। वे खुद भी VJP से मैहर से चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से भोपाल दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से विंध्य जनता पार्टी के प्रत्याशी मनीष पांडे ने अपना समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा को दे दिया है। पांडे ने शुक्रवार को सार्वजनिक तौर पर इस बात का एलान किया है। वहीं, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का कहना है कि विंध्य की जनता उनके साथ है। VJP के प्रत्याशी मनीष पांडे का भी समर्थन उन्हें मिल गया है।

विज्ञापन


सीट का गणित
भोपाल की सात सीटों में से एक दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट सबसे चर्चित सीट है। 2018 के चुनाव में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने यहां पर पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता को करारी शिकस्त दी थी। गुप्ता इस बार भी दावेदारी कर रहे थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने उनका टिकट काटकर यहां से पीसी शर्मा के सामने पार्टी के महामंत्री भगवान दास सबनानी को चुनाव मैदान में उतारा है। राजधानी की इस सीट पर अधिकारी कर्मचारी वर्ग वोट बैंक अधिक है। विंध्य के वोटर भी यहां पर अच्छी तादाद में हैं। इसी सोच के साथ नारायण त्रिपाठी ने VJP से यहां प्रत्याशी उतारा था। इसके बाद यहां त्रिकोणीय मुक़ाबले की संभावना जताई जा रही थी जो आज पूरी तरह समाप्त हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed