फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Shivraj targets Rahul's visit; Asked How many OBC Chief Ministers did Congress make in MP

MP Election 2023: शिवराज ने राहुल के दौरे पर साधा निशाना; पूछा- कांग्रेस ने MP में कितने OBC मुख्यमंत्री बनाए

Mon, 13 Nov 2023 01:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 13 Nov 2023 01:08 PM IST
सार

MP Assembly Election 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आज 13 नवंबर को मध्यप्रदेश के कई जिलों में चुनावी जनसभाएं हैं। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कई तीखे सवाल पूछे हैं। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
MP Election 2023: Shivraj targets Rahul's visit; Asked How many OBC Chief Ministers did Congress make in MP
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी के मध्यप्रदेश दौरे से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में कांग्रेस नेता से कई तीखे सवाल किए हैं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से भेदभाव करने का आरोप लगाया है। सीएम शिवराज ने सवाल किया है कि एक ओर कांग्रेस ने कभी भी ओबीसी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नहीं बनाए। वहीं, अब राहुल गांधी जातिगत जनगणना की झूठी बात करके जनता को बरगला कर रहे हैं। राहुल गांधी से सवाल करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज राहुल गांधी मध्यप्रदेश आ रहे हैं, ऐसे में उन्हें मेरे कुछ सवालों का जवाब देना होगा।

विज्ञापन


रवि शंकर शुक्ल से दिग्विजय सिंह तक कौन ओबीसी था?
शिवराज सिंह चौहान ने सवाल करते हुए पूछा कि राहुल गांधी बताएं कि अब तक कांग्रेस ने भारत देश में कितने ओबीसी प्रधानमंत्री दिए हैं? राहुल को यह भी बताना होगा कि कांग्रेस ने अब तक मध्यप्रदेश में कितने ओबीसी मुख्यमंत्री बनाए हैं? सीएम शिवराज ने सवाल किया कि प्रदेश में अब तक पंडित रवि शंकर शुक्ल से लेकर दिग्विजय सिंह तक मुख्यमंत्री रहे हैं। राहुल गांधी ये बताएं कि इनमें से कितने ओबीसी मुख्यमंत्री थे?
विज्ञापन


‘कांग्रेस ने सनातन धर्म और महिलाओं को भी नहीं छोड़ा’
वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि इंडी (INDIA) गठबंधन के नेता लगातार सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं। इस गठबंधन के नेता बहनों और दलितों का अपमान कर रहे हैं। ऐसे में राहुल गांधी अपनी चुप्पी क्यों नहीं तोड़ रहे हैं? क्या राहुल गांधी इस अपमान को अपना मौन समर्थन दे रहे हैं? मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इंडी गठबंधन में माताओं, बहनों का अपमान किया गया। तब भी राहुल ने इन नेताओं को अपना मौन समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘कांग्रेस ने हमेशा दलित और पिछड़ों के साथ अन्याय किया’
इंडी गठबंधन के नेताओं ने दलितों का अपमान किया। जीतन राम मांझी जैसे नेताओं के साथ जो व्यवहार किया गया? तब भी राहुल गांधी आप मौन क्यों रहे? क्या ये आपकी मौन स्वीकृति है? मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमेशा कांग्रेस ने ओबीसी पिछड़ा वर्ग और दलितों के साथ हमेशा अन्याय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed