फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Randeep Surjewala accuses BJP of farmers' income

MP Election 2023: चुनाव के बीच किसानों पर गरमाई सियासत, रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी पर लगाए आय घटाने के आरोप

Sat, 28 Oct 2023 01:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 28 Oct 2023 01:51 PM IST
सार

Bhopal: मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने किसानों के मुद्दे को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ने की बजाय घटी है। कृषि उपकरण महंगे हो गए हैं।

 

विज्ञापन
MP Election 2023:  Randeep Surjewala accuses BJP of farmers' income
रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी पर लगाए आय घटाने के आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव के बीच मध्यप्रदेश में किसानों पर सियासत गरमा गई है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने आज भोपाल में प्रेस वार्ता कर किसानों के मुद्दों पर भाजपा को जमकर घेरा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को रेडियो गप्पिस्तान बताते हुए उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार किसानों से छलावा कर रही है। सर्मथन मूल्य का सच छिपाकर किसानों की योजनाओं पर ताला लगाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार ने किसानों के साथ छल किया है। समर्थन मूल्य लागत से कम दिया जा रहा है। 

विज्ञापन

खुद शिवराज सरकार ने MSP से अधिक कीमत मांगी थी। महाराष्ट्र और गुजरात ने भी इसकी डिमांड की थी, लेकिन बावजूद इसके कीमत कम मिल रही है। गेहूं की MSP 2275 रुपये एनाउंस की गई है, जबकि 2400 रुपये किसान की बोवाई की लागत है। सुरजेवाला ने कहा कि महाराष्ट्र ने 4 हजार, गुजरात ने 3 हजार से ज्यादा की लागत बताई है। 

विज्ञापन

कही थी ये बात

सुरजेवाला ने कहा कि फरवरी 2016 में सीहोर में बीजेपी ने कहा था किसान को लागत और मुनाफा देंगे। रबी का MSP और कम है, किसान से किया गया वादा धराशायी हुआ है। सरकार MSP की घोषणा करती है, लेकिन किसान को समर्थन मूल्य नहीं मिलता। मध्यप्रदेश में सरकार ने एक और छल किया है। 2023-24 में बजट में भावन्तर योजना का 1 हजार रुपये मात्र रखा गया था। 21-22 और 22-23 में एक फूटी कौड़ी शिवराज सरकार ने खर्च नहीं की। इन्होंने किसान सम्मान निधि को किसान अपमान निधि बना दिया। बीजेपी 9 लाख किसानों को 8 अगस्त 2023 से किसान सम्मान निधि नहीं दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस का दावा

सुरजेवाला ने कहा कि किसान स्वामीनाथन आयोग के हिसाब से मांग करते हैं। कांग्रेस ने किसानों को वचन दिया है। केंद्रीय कृषि विभाग की रिर्पोट का हवाला देते सुरजेवाला ने यह दावा किया कि पिछले 7 साल में किसानों की आए बढ़ने के स्थान पर कम हुई है। खेती के उपकरण महंगे हुए हैं। खेती करने की लागत बढ़ी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर सुरजेवाला ने कहा कि दो करोड़ किसानों के नाम किसान सम्मान निधि की सूची से हटाये गए हैं। इनमें मध्यप्रदेश के 9 लाख किसान भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed