फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Rahul Gandhi claims to win 150 seats in MP, says - where is ED in the case of Tomar's son

MP Election 2023: राहुल गांधी का एमपी में 150 सीट जीतने का दावा, बोले- तोमर के बेटे के मामले में ईडी कहां है

Mon, 13 Nov 2023 08:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 13 Nov 2023 08:17 PM IST
सार

राहुल गांधी ने भोपाल में रोड शो और जनसभा की। उन्होंने भोपाल की उत्तर और मध्य विधानसभा सीट पर रोड शो और नरेला विधानसभा सीट पर जनसभा को संबोधित किया। राहुल ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवराज सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी रात में भोपाल में ही होटल ताज में रुके। वे मंगलवार को सुबह विदिशा जाएंगे। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Rahul Gandhi claims to win 150 seats in MP, says - where is ED in the case of Tomar's son
राहुल गांधी ने भोपाल में रोड शो किया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में 150 सीट जीतने का दावा किया है। उन्होंने सोमवार को भोपाल में रोड शो कर जनसभा को संबोधित किया। राहुल का रोड शो शाम 5.45 बजे उत्तर विधानसभा के इमामी गेट से शुरू हुआ जो मध्य विधानसभा के काली मंदिर के सामने समाप्त हुआ। करीब दो किलोमीटर के इस रोड शो में राहुल ट्रक में सवार होकर जनता का अभिवादन करते हुए चल रहे थे। 
विज्ञापन


उन्हें देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर कोई राहुल की एक झलक पाना चाहता था। राहुल के साथ उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी अतीफ अकील, मध्य से प्रत्याशी आरिफ मसूद, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, प्रभारी सुरजेवाला सहित कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने नरेला विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज शुक्ला के पक्ष में अशोक गार्डन में कॉर्नर सभा की। राहुल ने कहा कि देश के तीन बड़े व्यपारियों का कारोबार पर कब्जा है। कर्नाटक में भाजपा नेता कह रहे थे हम जीतेंगे लेकिन जवाब जनता ने दे दिया। उन्होंने कहा कि एमपी में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इसमें भाजपा के सब नेता जुड़े हुए हैं। एमपी में एमबीबीएस की सीट बिकती है। प्रधानमंत्री मोदी एमपी के भ्रष्टाचार पर कोई कार्रवाई नहीं करते। उन्होंने कहा कि एमपी में लाखों लोगों को कोविड में इलाज नहीं मिला। 
विज्ञापन


 

MP Election 2023: Rahul Gandhi claims to win 150 seats in MP, says - where is ED in the case of Tomar's son
भोपाल में राहुल के रोड शो में काफी लोग शामिल हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
तोमर पर निशाना
राहुल ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार बनते ही 500 रुपये में गैस सिलिंडर दिया जाएगा।100 रुपये में 100 यूनिट बिजली दी जाएगी। राहुल ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एमपी की सरकार चोरी की सरकार है। मौजूदा सरकार को जनता ने नहीं चुना है। राहुल ने कहा कि नरेंद्र सिंह तोमर का बेटा पांच सौ करोड़ की बात कर रहा है, लेकिन इसकी जांच नहीं हो रही है। हम पूछना चाहते हैं, इस मामले ईडी कहां है। 

शिवराज को भेजेंगे मुंबई
प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने जनसभा में  कहा कि हर चुनाव का अपना अलग मायने होता है। मैंने 44 साल तक चुनाव लड़े हैं और जीते हैं। यह चुनाव जो 17 नवंबर को होने वाला है यह सिर्फ मनोज शुक्ला का या किसी पार्टी का नहीं है। यह चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का है और आप मध्य प्रदेश के भविष्य के रक्षक हैं। उन्होंने कहा कि शिवराज जी 4 महीने से कह रहे हैं कि 450 रुपये में सिलिंडर दूंगा, क्या किसी को 450 रुपये में सिलिंडर मिला। हम शिवराज सिंह चौहान को बेरोजगार नहीं करेंगे बल्कि एक्टिंग करने मुंबई भेजेंगे। सुबह 18 साल से जो एक्टिंग मध्य प्रदेश में कर रहे हैं उसे मुंबई जाकर करेंगे और हम लोग उनके अभिनय को टीवी पर देखेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed