{"_id":"6518183059a206707b0f30a3","slug":"mp-election-2023-pm-angry-with-uma-former-cm-said-this-propaganda-is-a-ploy-to-harm-modi-ji-and-bjp-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: उमा भारती से नाराज हुए PM! पूर्व CM बोलीं- यह दुष्प्रचार भाजपा को नुकसान पहुंचाने की चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: उमा भारती से नाराज हुए PM! पूर्व CM बोलीं- यह दुष्प्रचार भाजपा को नुकसान पहुंचाने की चाल
Sat, 30 Sep 2023 06:15 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 30 Sep 2023 06:15 PM IST
सार
MP Election 2023: उमा भारती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मोदी जी के बारे कोई ऐसा महापापी ही सोच सकता है कि जिन कुछ सिद्धांतों पर मैं चली हूं। उससे मोदी जी मुझसे नाराज हो सकते हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम उमा भारती
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद में महिलाओं के लिए सुनिश्चित 33 प्रतिशत आरक्षण में 50 प्रतिशत ओबीसी, एससी और एसटी के लिए अलग रखने की पूर्व सीएम उमा भारती मांग कर रही हैं। अब इसको लेकर चर्चा है कि उनके इस कदम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाराज हैं। इस पर उमा भारती ने जवाब देते हुए इसे पीएम मोदी को नुकसान पहुंचाने की चाल बताया है।
पूर्व सीएम और फायर ब्रांड नेता उमा भारती संसद में महिलाओं के लिए आरक्षण के लिए पास बिल में ओबीसी, एससी और एसटी के लिए 50 प्रतिशत सीटें अलग से रखने की मांग कर रही हैं। इसको लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। साथ ही भोपाल में ओबीसी वर्ग के अलग-अलग संगठनों के नेताओं के साथ बैठक की थी। उन्होंने इस बैठक में कहा था कि महिला आरक्षण बिल को बिना ओबीसी के आरक्षण के लागू नहीं होने दिया जाएगा। उमा के इस कदम से प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नाराज होने की बात कही जा रही है। इस पर उमा भारती ने जवाब दिया है।
ऐसा कोई महापापी ही सोच सकता है
उमा भारती ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मोदी जी के बारे कोई ऐसा महापापी ही सोच सकता है कि जिन कुछ सिद्धांतों पर मैं चली हूं। उससे मोदी जी मुझसे नाराज हो सकते हैं। ऐसा दुष्प्रचार मुझे नहीं बल्कि मोदी जी और भाजपा को नुकसान पहुंचाने की बहुत ही गहरी चाल है।”
विज्ञापन
मैंने इच्छाशक्ति से निर्णय लिए
उन्होंने आगे लिखा कि यह सच है कि मैंने अपनी इच्छाशक्ति से ही यह निर्णय लिए थे, तिरंगे के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ना, राम मंदिर आंदोलन में भाग लेना, 1996 में महिला आरक्षण में ओबीसी महिलाओं का मामला तब उठाना जब कांग्रेस और भाजपा ओबीसी आरक्षण के विरोध में एक थे।
शिवराज की चिर ऋणी रहूंगी
उमा ने कहा, ''2019 से गंगा की यात्रा करते हुए गंगा की निर्मलता और अविरलता के लिए समाज एवं सरकार को उसकी जिम्मेदारी का स्मरण करना। मैंने मध्य प्रदेश में शराब वितरण नियंत्रण पर जो अभियान चलाया। मैं शिवराज सिंह जी की हमेशा चिर ऋणी रहूंगी कि उन्होंने हमारे सुझावों को कैबिनेट में प्रस्ताव पारित कर लागू किया है। इन मुद्दों पर मैंने काम किया है। इन पर मेरी आस्था है। आगे भी मैं इन पर अडिग रहूंगी।''