फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: On the question of contesting the assembly elections, Union Minister Prahlad Patel said - th

MP Election 2023: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार, बोले- पार्टी बोलेगी, वह करूंगा

Mon, 25 Sep 2023 10:11 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 25 Sep 2023 10:11 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भी उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रिप्लेसमेंट माना जा रहा है। यदि शिवराज चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाते तो पटेल भी तगड़े दावेदार होंगे। 

विज्ञापन
MP Election 2023: On the question of contesting the assembly elections, Union Minister Prahlad Patel said - th
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी में भाजपा पूरी तरह जुट गई है। इसे लेकर अमर उजाला ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल से बातचीत की। आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर पटेल ने कहा कि इसका फैसला पार्टी करेगी। 

विज्ञापन


सवालः जन आशीर्वाद यात्रा में कई जगह आप भी शामिल हुए? कैसा समर्थन मिला? 
प्रहलाद पटेल-
पहली बार नया प्रयोग किया है। मध्य प्रदेश में भाजपा चुनाव के पहले जनता के बीच में उसका आशीर्वाद मांगने जाती है और जो उसका देवतुल्य कार्यकर्ता का महाकुंभ के नाम पर भोपाल में बुलाती है। और उसको जो मार्गदर्शन मिलता है, वह चुनाव अभियान में लेकर जाता है और अपने काम में लग जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन उनको मिलेगा, लेकिन पांच यात्राएं समानांतर निकली हैं। यह संगठन की बड़ी सफलता है। सामूहिक नेतृत्व जमीन पर दिखा भी है। इसलिए कार्यकर्ता का उत्साह और जनता का उत्साह रास्ते भर देखने को मिला। इसी का परिणाम है कि कांग्रेस बैकफुट पर है। उसने यात्रा निकालने की कोशिश की, लेकिन यह उसको उलटी पड़ती जा रही है। यह एक व्यक्तिवादी संगठन और एक अनुशासित संगठन का अंतर है। यह हमारी बड़ी सफलता है। कल का दिन महत्वपूर्ण है। जी-20, महिला आरक्षण की उपलब्धि के बाद पहली बार पीएम भोपाल आएंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


सवाल- पहले अकेले शिवराज जी यात्रा निकालते थे। इस बार पांच अलग-अलग यात्रा निकाली? कांग्रेस इसे एंटी इंकंबेसी का डर बता रही है? 
प्रहलाद पटेल-
देखिए कांग्रेस को यह बात कभी समझ नहीं आएगी। पहले कहते थे कि सामूहिक नेतृत्व कहां है। यह नैतिक साहस सिर्फ भाजपा कर सकती है कि वह चुनाव पूरा करने के बाद जनता के बीच में जाती है। इनको तो कभी जाने की हिम्मत ही नहीं पड़ी। क्योंकि उनको पता है कि जनता के बीच जाएंगे तो क्या हश्र होगा। इसलिए ऐसे लोग हमारा सही मुल्यांकन नहीं कर सकते। कांग्रेस आत्मुग्धता में है और उनके नेता अहंकारी हैं। जहां तक सवाल एंटी इंकंबेसी या सत्ता विरोधी लहर का है, तो मैं कहता हूं कि यह पैरामीटर ध्वस्त हो गया है। विकास के मॉडल के सामने, मोदी जी के कामकाज और प्रदेश में शिवराज जी की सरकार ने इन चीजों को निरर्थक साबित कर दिया है। परिश्रम के सामने तो यह टिकते नहीं हैं। जो परिवारवाद के पीढ़ियों से आदी है उनका समूह का नेतृत्व समझ में नहीं आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल- कार्यकर्ता महाकुंभ में पिछला रिकॉर्ड तोड़ने की बात कही जा रही है? 
प्रहलाद पटेल-
मुझे लगता है कि लक्ष्य बढ़ाकर ही चलना चाहिए। भाजपा लक्ष्य बनाती है तो उसे पूरा करने की कोशिश भी करती है। इसलिए स्वाभाविक है कि आज पार्टी और प्रधानमंत्री की लोकप्रियता है। हमें सरकार बनानी है। ऐसे में जो संख्या में कार्यकर्ता आता है और सुनकर जाता है तो चुनाव में यहीं हमारा कार्यकर्ता बूथ पर हमारा मोर्चा संभालता है। उसके पास में विकास का शस्त्र, ऊर्जावान भाषण और विजय संकल्प का कारण भी बनता है। 

सवाल- 39 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए। कई जगह विरोध देखने को मिल रहा है? 
प्रहलाद पटेल-
मुझे नहीं लगता। कुछ जगह चर्चा आई थी। हमने उन सीटों को प्राथमिकता दी है, जहां पर हम पिछली बार चुनाव हारे थे। हमारे इस कदम के बाद कांग्रेस बौखला गई है। उनको समझ में नहीं आ रहा है कि हम क्या करें? कुछ जगह पर टिकट मांगने वाले 10 लोग होते हैं। किसी एक को मिलती है। तो एक-दो लोगों ने कहां होगा। लेकिन बाद में कोई इस तरह की खबर नहीं आई। यह हमारे संगठन की बड़ी सफलता है। 

सवाल- दो महीने पहले भाजपा की स्थिति बहुत खराब थी? अभी थोड़ी अच्छी हुई है? क्या कारण मानते हैं? 
प्रहलाद पटेल-
देखिए, जो लोग दृष्टिकोण  बनाते थे, उनमें सुधार आया। हम पहले भी मानते थे कि सरकार बनाएंगे। आज भी मानते है कि सरकार बनाएंगे। परिणाम के बाद उसको देखेंगे भी। कांग्रेस को माहौल बिगाड़ने में महारत है। हम यह बात समझ गए। हमारा संगठन समझ गया है। कांग्रेस जब भ्रष्टाचार की बात करती है तो मुझे बहुत अजीब लगता है। उनको पहले अपने बारे में सोचना चाहिए?

सवाल- दूसरी सूची को लेकर नाम तय हो गए? लेकिन सूची अटक गई? 
प्रहलाद पटेल-
दोनों बातें आप लोग करते हैं। चार दिन लेट हो गए तो बेचैनी है। पार्टी अपने एजेंडे के साथ चलती है। हमारा सारा काम पूरा है। दूसरी सूची जल्द आएगी। चिंता मत करिए। 

सवाल- आपका नाम कभी अध्यक्ष की रेस में आता है तो कभी आपको अगला सीएम बताया जाता है?  
प्रहलाद पटेल-
भाजपा के नेता को क्या जिम्मेदारी मिलेगी, यह पार्टी का दृष्टिकोण होगा। चर्चाएं चलती रहती हैं। इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। 

सवाल- प्रह्लाद पटेल 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी होंगे? 
प्रहलाद पटेल-
यह पार्टी तय करेगी। मैं चौथी लोकसभा से सांसद हूं। मुझे कहा गया कि यहां से लड़ना है। चुनाव लड़ना है या नहीं यह पार्टी तय करेगी। इसका फैसला पार्टी करेगी? 


सवाल- इसको लेकर कोई अभी फैसला हुआ? 
प्रहलाद पटेल-
जल्द होगा। आप इंतजार करिए।

सवाल- कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा चुनाव में मुद्दे भटकाने के लिए सनातन और दूसरे मुद्दे उछालती है? 
प्रहलाद पटेल-
तमिलनाडु के सीएम स्टालिन का बेटा उदयनिधि स्टालिन हमारी पार्टी में नहीं है। वह कांग्रेस के इंडिया गठबंधन में है। खरगे जी के बेटे ने भी कहा है। कांग्रेस यदि यह बात कह रही है तो इससे बड़ा झूठ कोई हो नहीं सकता है। मैं यहीं कह रहा हूं कि कांग्रेस झूठे प्रमाण पत्र बांटने वाली पार्टी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed