फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023 Of 79 seats on which BJP declared candidates there was a big defeat on 52 seats

MP Election: जिन 79 सीटों पर BJP ने प्रत्याशी घोषित किए, इनमें 52 पर मिली थी बड़ी हार, दो पर करीबी था मुकाबला

Tue, 26 Sep 2023 05:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 26 Sep 2023 05:47 PM IST
सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में भाजपा ने अब तक तीन बार में 79 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इनमें ज्यादातर सीटें ऐसी हैं, जहां भाजपा ने साल 2018 में हार का सामना किया। वहीं, कुछ सीटें ऐसी हैं जहां सांसदों को उतारा गया है।

विज्ञापन
MP Election 2023 Of 79 seats on which BJP declared candidates there was a big defeat on 52 seats
79 सीटों पर BJP ने प्रत्याशी घोषित किए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश भाजपा ने अब तक 79 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते समेत सात सांसदों के नाम हैं। साथ ही राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी विधानसभा चुनावों में उतारा गया है। पार्टी ने अब तक जिन 79 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं, उनमें से सिर्फ तीन सीटों पर भाजपा के विधायक थे। उनके टिकट काटे गए हैं, शेष सभी 76 सीटों पर कांग्रेस और बसपा का कब्जा था। 

विज्ञापन


तीन सूची में 79 सीटों पर आए नामों का विश्लेषण किया तो पता चला कि 2018 में भाजपा ने इनमें से पांच सीटों पर जीत हासिल की थी। पार्टी के पास पांच मैहर, सीधी, नरसिंहपुर, शाजापुर और झाबुआ की सीटें थी। शेष 73 सीटों पर कांग्रेस और एक पर बसपा का कब्जा था। इन 79 सीटों में से सात सीटों पर उपचुनाव भी हुए। दो सीटों पर उपचुनाव 2019 में हुए, जिसमें झाबुआ की सीट को कांग्रेस ने भाजपा से छीन लिया था।
विज्ञापन


वहीं, छिंदवाड़ा सीट पर कमलनाथ ने जीत हासिल की थी। पांच सीटों पर 2020 में उपचुनाव हुए, जब कांग्रेस के विधायकों ने पाला बदलकर भाजपा की सदस्यता ली थी। यह पांचों सीटें कांग्रेस ने जीती थी। इनमें शाजापुर की सीट शामिल थी, जो भाजपा नेता मनोहर ऊंटवाल के निधन से खाली हुई थी। इसे कांग्रेस के विपिन वानखेड़े ने भाजपा से छीना था।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो सीटों पर करीबी रहा था मुकाबला
साल 2018 के नतीजों की बात करें तो इन 79 में से दो सीटों पर भाजपा को एक हजार से कम वोट से हार का सामना करना पड़ा था। छतरपुर की राजनगर सीट पर कांग्रेस के विक्रम सिंह नाती राजा ने महज 732 वोट से जीत हासिल की थी। पूर्व मंत्री बाला बच्चन सिर्फ 932 वोट से बड़वानी की राजपुर (एसटी) सीट निकाली थी। नौ सीटों पर जीत का अंतर एक से पांच हजार के बीच था।


इनमें शिवपुरी की पिछोर, अशोकनगर की चंदेरी, सागर की देवरी, छतरपुर, दमोह की पथरिया, पन्ना की गुन्नौर, झाबुआ की पेटलावद, उज्जैन की तराना और घट्टिया विधानसभा सीटें शामिल थीं। झाबुआ की पेटलावद सीट पर हार का अंतर सिर्फ 5000 वोट का था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed